फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not Ghalibpur, sir, say Gaddhapur...

Aligarh News: गालिबपुर नहीं जनाब, गड्ढापुर कहिए...

Tue, 09 Jun 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Not Ghalibpur, sir, say Gaddhapur...
गांव गालिबपुर संपर्क मार्ग में गड्ढे। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र के गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गालिबपुर को छर्रा-कासगंज मार्ग से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। आए दिन लोग इसपर गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि करीब 200 मीटर हिस्सा पत्थर से निर्मित है, जिसकी हालत सबसे खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन लगातार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाल ही में चंद्रपाल और पंकज की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें दोनों घायल हो गए। बरसात में पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने आरसीसी निर्माण कर सड़क सुधार की मांग की है।
विज्ञापन




- सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण रोजाना वाहन चालक परेशान होते हैं। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। - कृष्णकांत यादव
विज्ञापन
विज्ञापन





- बािरश के दिनंो में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। - शमशाद खान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed