Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not getting seats in trains on Holi

Aligarh: होली पर जाना है घर, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, प्रतीक्षा सूची 100 के पार

Thu, 27 Feb 2025 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 01:37 PM IST
सार

रंगों का त्योहार इस बार 13 व 14 मार्च को मनाया जाएगा। दिल्ली-कानपुर मार्ग पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) जैसे हालात हैं।

विज्ञापन
Not getting seats in trains on Holi
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर-शिवाला कलां के राहुल कुमार को अपने भाई व परिजनों के साथ होली मनाने मुंबई जाना है। लेकिन, दिल्ली-मथुरा-आगरा कहीं से भी किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। त्योहार पर जाना जरूरी है, लेकिन प्रतीक्षा सूची 100 के पार है। सारसाैल की सुमन शर्मा को होली पर रिश्तेदारी में कानपुर जाना है।

विज्ञापन


रंगों का त्योहार इस बार 13 व 14 मार्च को मनाया जाएगा। दिल्ली-कानपुर मार्ग पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) जैसे हालात हैं। अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 से 120 के पार तक पहुंच चुकी है। इससे सफर करने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि होली पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन व प्रमुख ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed