{"_id":"63e55cfe86e157eb900532c3","slug":"not-getting-confirmed-ticket-for-holi-even-a-month-before-aligarh-news-c-2-1-40962-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होली से एक माह पहले भी नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, वेटिंग 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होली से एक माह पहले भी नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, वेटिंग 100 के पार
Fri, 10 Feb 2023 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:22 AM IST
सार
किसी भी ट्रेन में टिकट की वेटिंग 150 से कम नहीं है। गोमती समेत कई ट्रेनों में तो वेटिंग 300 के पार तक जा पहुंची है। कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। तत्काल टिकटों के लिए लोग पहले से लाइन में लग रहे हैं।
विज्ञापन
होली
- फोटो : istock
विस्तार
होली पर घर या बाहर जाने वालों को रिजर्वेशन के कंफर्म टिकट के लिए खासी कवायद करनी पड़ रही है। रिजर्वेशन में मारामारी के हालात हैं। खासकर दिल्ली-कानपुर मार्ग पर अलीगढ़ से होकर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में नो रूम (ट्रेन में कोई सीट खाली नहीं है) के हालात हैं।
विज्ञापन
आलम यह है कि घर जाने वाले यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं । अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 से 150 के पार तक पहुंच चुकी है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। अभी तक रेलवे प्रशासन ने होली पर विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा नहीं की है। अब वह घर जाने को दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर रहे हैं। उसमें अग्रिम बुकिंग करा रहे हैं । उधर, रोडवेज ने भी होली को लेकर अपनी व्यवस्थाएं करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार
किसी भी ट्रेन में टिकट की वेटिंग 150 से कम नही है। गोमती समेत कई ट्रेनों में तो वेटिंग 300 के पार तक जा पहुंची है। कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। तत्काल टिकटों के लिए लोग पहले से लाइन में लग रहे हैं। इसकी बुकिंग 24 घंटे पहले शुरू होती है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन या कोच से मिलेगी राहत
रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ कुछ प्रमुख ट्रेनों में कोच बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसका प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा जा चुका है।
होली पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी हो रही है। आरक्षित टिकटों की बुकिंग अब तीन महीने पहले से होने के कारण कई ट्रेनों में वेटिंंग 150 के ऊपर जा चुकी है। अलीगढ़ में तत्काल टिकटों का कोटा भी सीमित है, जिससे बहुत कम टिकट मिल पाते हैं। अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे।