फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not even a single organized parking of the municipal corporation in Aligarh city

Aligarh News: शहर में नहीं नगर निगम की एक भी व्यवस्थित पार्किंग, बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है जाम

Sat, 20 May 2023 05:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 05:08 AM IST
सार

शहर में करीब 6 लाख से अधिक वाहन हैं। प्रतिदिन करीब 3 लाख से ऊपर वाहन सड़कों पर रहते हैं। शहर के प्रमुख मार्ग, चौराहों पर अवैध पार्किंग के कारण जाम लगा रहता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद नगर निगम की फुटपाथ पर पार्किंग तैयार करने की योजना है, लेकिन विशेषज्ञों को मानें तो यह कोई स्थायी हल नहीं।

विज्ञापन
Not even a single organized parking of the municipal corporation in Aligarh city
रामघाट रोड पर एक्सिस बैंक के बाहर रोड पर खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 15 लाख से अधिक की आबादी वाले अलीगढ़ महानगर में वाहनों के लिए पार्किंग न होना एक बड़ी समस्या है। लोग बेतरतीब तरीके से फुटपाथ या रोड पर अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। सड़क की साइड में ज्यादातर दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। पूरे शहर में नगर निगम का एक भी व्यवस्थित पार्किंग स्थल नहीं होने से वाहन चालक भी परेशान हैं। नगर निगम का दावा है कि शहर को स्मार्ट बनाने के बाद पार्किंग स्थल भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 6 लाख से अधिक वाहन हैं। प्रतिदिन करीब 3 लाख से ऊपर वाहन सड़कों पर रहते हैं। शहर के प्रमुख मार्ग, चौराहों पर अवैध पार्किंग के कारण जाम लगा रहता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद नगर निगम की फुटपाथ पर पार्किंग तैयार करने की योजना है, लेकिन विशेषज्ञों को मानें तो यह कोई स्थायी हल नहीं। उनका कहना है कि प्रदेश के अन्य शहरों की तर्ज पर यहां भी मल्टीलेवल पार्किंग बने।
विज्ञापन


गांधी पार्क चौराहा, रसलगंज, मसूदाबाद, सारसौल, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, दुबे पड़ाव चौराहा, नौरंगाबाद, गांधी आई हॉस्पिटल, किशनपुर, क्वार्सी सहित अन्य चौराहों के इर्दगिर्द पार्किंग की कमी से जाम लगता है। यहां व्यावसायिक भवनों के सामने अवैध और बेतरतीब पार्किंग जाम को बढ़ावा देती है। रामघाट रोड पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रोड साइड पार्किंग जाम का कारण है। कमोबेश यही हालात जीटी रोड व आगरा रोड पर हैं। इसके बाद रही सही कसर ठेल ढकेल वाले पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर हैं अवैध पार्किंग स्टैंड

  • गांधी पार्क की दीवार के सहारे अवैध टैक्सी स्टैंड
  • शाहकमाल रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड
  • सूतमिल चौराहे के आसपास अवैध पार्किंग
  • नौरंगाबाद से अवैध अड्डे का संचालन
  • सारसौल चौराहे से नादा पुल के बीच अवैध अड्डा
  • मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर अवैध पार्किंग
  • होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, मॉल के बाहर अवैध पार्किंग

शहर में इन फुटपाथ पर बनाई पार्किंग

  • दीवानी कचहरी के सामने
  • तहसील कोल के बाहर

भविष्य के लिए प्रस्तावित पार्किंग
  • सेंटर प्वाइंट से चर्च रोड
  • समद रोड एलआईसी बिल्डिंग के सामने
  • रामघाट रोड किशनपुर के पास
  • रेलवे रोड अप्सरा टॉकीज के पास।
  • जीटी रोड कंपनी बाग के पास।
  • आगरा रोड हाथरस अड्डा के पास।
  • रेलवे रोड तांगा स्टैंड
  • बारहद्वारी स्थित पुराना नगर निगम।
  • मालवीय पुस्तकालय के पास।
  • रेडियो मार्केट मामू भांजा।

बाजारों में लगता है जाम
शहर के सबसे आवाजाही वाले बाजार महावीर गंज, बारहद्वारी, कनवरीगंज, देहलीगेट, खैर रोड, रेलवे रोड, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, सराय हकीम, रसलगंज आदि स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोग अपने वाहनों को रोड पर ही छोड़ देते हैं। जिससे जाम लगता है। ऐसे में लोगों का कहना है बाजार में खरीददारी के लिए आए हैं, तो वाहन कहां खड़ा करेंगे।

व्यापार पर भी पड़ता है असर

व्यापारियों का कहना है कि शहर के पुराने बाजारों में पार्किंग स्थल न होने से लोग बाजार में आने भी कतराने लगे हैं। वह भीड़ भाड़ से बचने के लिए शॉपिंग मॉल और बड़े प्रतिष्ठानों से सामान खरीद लेते हैं। ऐसे में व्यापार पर भी खासा असर पड़ता है।

मल्टीलेवल पार्किंग बनने कम होगी समस्या
यातायात सलाहकार अरुण श्रीवास्तव कहते हैं कि शहर में पार्किंग स्थल नहीं होना एक बड़ी समस्या है। अगर नगर निगम रोड साइड पार्किंग बनाएगा, तो उससे समस्या का हल नहीं निकलेगा। दीवानी कचहरी पर बनी पार्किंग इसकी बानगी है। प्रदेश के कई शहरों में निगम की मल्टीलेवल पार्किंग है। उसी तर्ज पर शहर में भी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होना चाहिए। कम जगह में व्यवस्थित पार्किंग का अच्छा विकल्प है।   

शहर में पार्किंग स्थल होना बेहत जरूरी है। लोगों को मजबूरी में बाजारों में बेतरतीब वाहन खड़े करने पड़ते हैं। पार्किंग के नाम पर भी शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां बाजार जाने पर वाहन खड़े किए जा सकें। -जसवीर सिंह, सुरेंद्र नगर
फुटपाथ पर पार्किंग बनाने से जाम की समस्या और बढ़ेगी। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग होनी चाहिए। जैसे बड़े-बड़े शहरों में हैं। रोड किनारे गाड़ी पार्क करने पर चालान भी कटता है, चोरी का डर भी रहता है। -कामना यादव, धनीपुर मंडी
इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। बस इसके लिए संसाधनों के साथ साथ जागरूकता भी जरूरी होगी। हम जागरूकता अभियान चलाकर और संसाधन मुहैया कराकर शहर को बेहतर पार्किंग व्यवस्था मुहैया कराएंगे।-प्रशांत सिंघल, नवनिर्वाचित मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed