फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not always selfish politics, many times one should serve with open heart - Abhay Tiwari

हमेशा स्वार्थपरक राजनीति नहीं, कई बार खुले दिल से सेवा करनी चाहिए- अभय तिवारी

Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Not always selfish politics, many times one should serve with open heart - Abhay Tiwari
अभय तिवारी - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचा रखी है, हालांकि बीते कुछ दिनों से लगातार नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी चिंता का सबब बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सीमाओं पर बीते छह महीने से बैठे किसान अपनी मांगों को लेकर अब भी जस के तस बने हुए हैं। अब तो नए कृषों कानूनों के खिलाफ इस आंदोलन ने सबसे लंबा चलने वाला आंदोलन के रूप में एक रिकॉर्ड भी बना लिया है। 

विज्ञापन


इस आंदोलन को अब तो कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है। जिसके कारण केंद्र सरकार इसे राजनैतिक आंदोलन मान रही, जबकि किसान नेताओं ने इसे सिरे से खारिज करते हुए अपने इस आंदोलन को गैर-राजनीतिक बता रहे हैं। हालांकि कई बार इस आंदोलन में विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं को देखा गया है।  
विज्ञापन


इस आंदोलन के इतने दिनों तक चलने के पीछे की जो सबसे बड़ी सफलता है वह सेवा भाव। आंदोलन के पहले दिन से लेकर अब तक कई ऐसे लोग इससे जुड़े हुए हैं जो टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद किसानों की देखभाल कर रहे हैं। उनके जोश और जज्बे को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं अभय तिवारी, जो लगातार इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं। उनकी पृष्ठभूमि की बात करें तो वह मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने बताया कि वो और उनकी पार्टी लगातार किसानों के लिए लंगर सेवा चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वो किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं के लिए अपनी टीम साथ रात दिन जुटे हैं। हम जरुरतमंदों को राशन किट से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर और प्लाज्मा डोनेट करवाने तक प्रयासरत रहे हैं। 


तिवारी ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण आज देश की जनता का यह हाल हुआ है। जब कोरोना अपनी रफ्तार पर था, तब चुनावी रैलियों का रैला चल रहा था। उसी बात का परिणाम पिछले दो महीनों से पूरा देश भुगत रहा है। तिवारी ने कहा कि संकट के समय में हमेशा हमें केवल स्वार्थपरक राजनीति नहीं करनी चाहिए। जब मौका मिले तो खुले दिल से भी सेवा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed