फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not a single urinal at the 'smart' Center Point; restroom locked

Aligarh News: स्मार्ट हुए सेंटर प्वाइंट में एक भी यूरिनल नहीं, शौचालय में ताला

Sun, 06 Sep 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Not a single urinal at the 'smart' Center Point; restroom locked
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी। संवाद 
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करोड़ो रुपये से चमकाए गए सेंटर प्वाइंट के व्यापारी और ग्राहक आज भी लघुशंका होने पर बेचैन हो जाते हैं। चौराहे पर बने एक मात्र सुलभ शौचालय में शाम आठ बजे से ताला लग जाता है। इसके बाद यह समस्या बेहद गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

शनिवार को सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के साथ हुए संवाद में महिला कारोबारी आरती शर्मा ने कहा कि ग्राहकों को किसी रेस्टोरेंट या होटल के शौचालय में जाना पड़ता है। यूरिनल नहीं होने से महिलाओं बहुत असुविधा होती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने बताया कि समद रोड, मैरिस रोड, स्टेशन रोड और लेखराज नगर की ओर से चार-चार यूरिनल बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया गया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलर लैब के संचालक राजीव गुप्ता ने कहा कि आठ साल बाद भी स्टेशन रोड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। जिससे इस ओर के व्यापारी ज्यादा परेशान हैं। कोषाध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय ने कहा कि डिजाइनर स्ट्रीट लाइटों से रोशनी नहीं हो रही है, इसलिए इनकी जगह हाई मास्ट लाइटें लगवाईं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन बगाई ने कहा कि टीकाराम मंदिर के सामने लगने वाले जाम को दूर करने के लिए यहां की ट्रैफिक लाइट की समय अवधि 15 सेकंड की जाए ताकि वाहनों के निकलने की गति बढ़ सके। अभी यह अवधि एक मिनट है। सराफा कारोबारी विजय कुमार ने कहा कि रोजाना नियमित समय पर सफाई नहीं होने और कूड़ा नहीं उठने से बदबू और गंदगी की समस्या रहती है। संजीव भारद्वाज ने कहा है कि स्टेशन रोड, मैरिस रोड, लेखराज नगर और समद रोड पर बनाए गए टेबल टॉप को हटाया जाए, क्योंकि इससे बारिश का पानी रुक जाता है और जलभराव होता है। योगेश वार्ष्णेय ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत काम तो हुए, लेकिन बेहद जरूरी सुविधाएं दरकिनार करने से इनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारोबारी अंकित गुप्ता और कमल बगाई ने कहा कि नगर निगम यहां की सुविधाओं की समीक्षा कर सुधार करे तो व्यापारियों के साथ ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बाक्स
तीन जगह प्रस्तावित है पार्किंग, एक भी नहीं बनी
व्यापारियों ने बताया कि पार्किंग की जटिल समस्या के समाधान के लिए तीन स्थानों पर इसकी व्यवस्था कराने का प्रस्ताव दिया गया है। पहला गांधी आई हाॅस्पिटल की दीवार के सहारे रामघाट रोड पर, दूसरा मैरिस रोड पर सप्ताह वार दोनों ओर, तीसरा एसबीआई रोड पर लेखराज नगर के पास। नगर आयुक्त और मेयर को यह प्रस्ताव दिया जा चुका है। मेयर ने जल्द ही इसको लागू करने का भरोसा दिलाया है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।


- मैरिस रोड और अब्दुल्ला चौराहे के पास बंद शौचालयों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को असुविधा न हो। यहां पर पिंक शौचालय बनाए जाएंगे।

प्रशांत सिंघल, मेयर।

- सेंटर प्वाइंट पर सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल का निर्माण कराया जाएगा। तय स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा मिल सके।
-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed