फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not a single nomination was filed for Khair by-election in two days

खैर उपचुनाव: दो दिन में एक भी नहीं हुआ नामांकन, संभावित प्रत्याशी खरीद रहे पर्चे

Sun, 20 Oct 2024 03:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 03:24 PM IST
सार

पहले दिन प्रत्याशी अभय कुमार उर्फ बंटी के लिए एक-एक सेट का नामांकन पत्र खरीदा था। दूसरे दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्र वधु डॉ. चारु केन के लिए नामांकन पत्र खरीदा।

विज्ञापन
Not a single nomination was filed for Khair by-election in two days
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के खैर विधानसभा में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए दूसरे दिन 19 अक्टूब को भी नामांकन का खाता नहीं खुल सका। हालांकि, संभावित प्रत्याशियों ने तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र जरूर खरीदे।

विज्ञापन


खैर के विधायक रहे अनूप प्रधान के हाथरस से चुनाव लड़ने और सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने एसडीएम न्यायालय कक्ष में संपन्न कराई जा रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर 25 अक्तूबर तक चलेगी। 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 12 नवंबर को खैर मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 13 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने खरीदा नामांकन पत्र
पहले दिन प्रत्याशी अभय कुमार उर्फ बंटी के लिए अरविंद पाठक व नितिन कुमार चौधरी ने एक-एक सेट का नामांकन पत्र खरीदा था। दूसरे दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्र वधु डॉ. चारु केन के लिए विपिन कुमार एवं निखिल चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed