{"_id":"6873c9392c8d89ed290707ba","slug":"noor-died-in-aligarh-district-hospital-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा बनाने में देरी से मिली मौत: सुर्पुद-ए-खाक हुई नूर, छोटे भाई उजैफ की हालत में सुधार, होगी जांच कमेट गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा बनाने में देरी से मिली मौत: सुर्पुद-ए-खाक हुई नूर, छोटे भाई उजैफ की हालत में सुधार, होगी जांच कमेट गठित
Sun, 13 Jul 2025 08:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:27 PM IST
सार
नूर फातिमा व उजैफ को उल्टी-दस्त होने पर परिजन मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर्चा बनाने और आभा आईडी बनाने में लगभग 30 मिनट लग गए। बाद में परिजन दोनों बच्चों को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। यहां इलाज में देरी से नूर फातिमा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नूर, भाई उजैफ, मां-बाप
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जिला अस्पताल में पर्चा बनाने में देरी से डायरिया पीड़ित नूर फातिमा (05) की 12 जुलाई को मौत हो गई थी। रात में परिजनों ने उसे सुर्पुद-ए-खाक कर दिया। इमरजेंसी में भर्ती नूर के दो साल के भाई उजैफ की हालत में सुधार बताया जा रहा है। नूर की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
हड्डी गोदाम निवासी नौशाद व फरीन के दो बच्चे नूर फातिमा व उजैफ कुछ दिनों से डायरिया से पीड़ित थे। 12 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे परिजन दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर्चा बनाने और आभा आईडी बनाने में लगभग 30 मिनट लग गए। बाद में परिजन दोनों बच्चों को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। यहां इलाज में देरी से नूर फातिमा की मौत हो गई। नूर के भाई उजैफ को बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... मरीज से ज्यादा पर्चा जरूरी: उल्टी-दस्त से मासूम परेशान, पर्चे की लाइन में लगे मां-बाप, फिर भी बच न सकी नूर
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव जैन ने कहा कि उजैफ की तबीयत में सुधार हो रहा है। पानी की कमी पूरी कर ली गई है। अभी भी दस्त व उल्टी हो रहे हैं। दो से तीन दिन में उसकी हालत में सुधार हो जाएगा। मामा आसिफ ने बताया कि बच्चे की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। नूर फातिमा को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
अस्पताल में भर्ती उजैफ का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार आ रहा है। रही बात मासूम बच्ची की मौत की तो इसकी जांच होगी। अभी शहर से बाहर हूं। आने के बाद तीन सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। तीन दिन में जवाब मांगा जाएगा। - डॉ. जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल