फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nomination process started in Aligarh

लोकसभा चुनाव: अलीगढ़ में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, पहले दिन 15 संभावित प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

Thu, 28 Mar 2024 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:09 PM IST
सार

नामांकन प्रक्रिया चार अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, आठ अप्रैल को नाम वापसी व दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 26 अप्रैल को मतदान एवं 4 जून को मतगणना होगी।
 

विज्ञापन
Nomination process started in Aligarh
अलीगढ़ लोक सभा नामांकन कक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। मगर तीन दलीय प्रत्याशी भाजपा से सतीश गौतम, सपा से बिजेंद्र सिंह, बसपा से गुफरान नूर सहित 15 संभावित प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। तस्वीर महल से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहनों को बैरिकेडिंग पर ही रोका जा रहा था।जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर चार अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, आठ अप्रैल को नाम वापसी व दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 25 अप्रैल को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी। 26 अप्रैल को मतदान एवं 04 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार लोधी
इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र

  1. केशव देव, भ्रष्टाचार विरोधी सेना
  2. मनोज कुमार शर्मा लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
  3. हेमेंद्र कुमार, निर्दलीय
  4. सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी
  5. महेश चंद शर्मा, निर्दलीय
  6. सतीश कुमार निर्दलीय
  7. विजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी
  8. विनोद कुमार, निर्दलीय
  9. गुफरान नूर, बहुजन समाज पार्टी
  10. मनोज कुमार लोधी, समान अधिकार पार्टी
  11. मोहम्मद जकी, निर्दलीय
  12. प्रीतम सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी
  13. विनोद कुमार, राष्ट्रीय सवर्ण दल
  14. दर्शन पाल सिंह, निर्दलीय
  15. सतीश कुमार, स्वतंत्र जनता राज पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed