फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nomination of former chairman wife and daughter-in-law withdrawn after protests

Aligarh News: विरोध के बाद पूर्व चेयरमैन की पत्नी व पुत्रवधू का नामांकन वापस, अध्यक्ष पद पर अब चार मैदान में

Thu, 27 Apr 2023 07:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

नामांकन वापसी के बाद नगर पंचायत छर्रा से सपना गुप्ता पत्नी यतेंद्र कुमार भाजपा, नाजिया खां पत्नी सालार खां सपा, गौरव चौधरी की मां सुनीता देवी कांग्रेस और कमलेश लोधी पत्नी भवानी सिंह आप से प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
Nomination of former chairman wife and daughter-in-law withdrawn after protests
छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने कराए पांच नामांकन वापस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छर्रा नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत छर्रा से अध्यक्ष पद के लिए नौ नामांकन दाखिल हुए थे। जिनमें से पांच दावेदारों ने बृहस्पतिवार को अपना आवेदन वापस लिया। इनमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता की पत्नी, पुत्रवधू अनीता गुप्ता, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रहीसो जुबानी, नीरेश देवी व नीरू गुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ने की घोषणा की थी और पुत्रवधू अनीता गुप्ता को मैदान में उतारा था। लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों के समझाने पर हरिश्चंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी और पुत्रवधू का नामांकन वापस ले लिया। अब नगर पंचायत छर्रा से सपना गुप्ता पत्नी यतेंद्र कुमार भाजपा, नाजिया खां पत्नी सालार खां सपा, गौरव चौधरी की मां सुनीता देवी कांग्रेस और कमलेश लोधी पत्नी भवानी सिंह आप से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन के आवेदन वापस लेने से भाजपा को मिली मजबूती
पूर्व चेयरमैन द्वारा नामांकन वापसी के बाद भाजपा को नगर पंचायत छर्रा के लिए मजबूती मिली है। पूर्व चेयरमैन हरिश्चंद्र गुप्ता के भाजपा छर्रा के खेमे में पुन: शामिल होने पर भाजपा के समर्थकों में खुशी का माहौल है। निवर्तमान चेयरमैन रहीसो जुबानी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी के रूप में दो बार से नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल की थी। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि निवर्तमान चेयरमैन ने अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट का आवेदन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह ने कराए नामांकन वापस
भाजपा विधायक ठा. रवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि विरोध की कोई भी शैली नहीं है। पार्टी ने जिसे प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया है, उसी प्रत्याशी को पूर्ण रूप से लड़ाया जाएगा। भाजपा में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक परिवार हैं और हमारा परिवार मजबूती से खड़ा है। पूर्व चेयरमैन हरिश्चंद्र गुप्ता की पत्नी व पुत्रवधू, मुकेश माहेश्वरी की पत्नी नीरेश देवी एवं नीरू गुप्ता ने नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed