{"_id":"63ab00e770714a3eaa59bed4","slug":"no-work-done-in-post-office-without-linking-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना मोबाइल नंबर लिंक कराए डाकघर में नहीं होगा कोई काम, 30 मार्च तक का है समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना मोबाइल नंबर लिंक कराए डाकघर में नहीं होगा कोई काम, 30 मार्च तक का है समय
Tue, 27 Dec 2022 07:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:58 PM IST
सार
हाथरस पोस्ट आफिस में जिन लोगों के एकाउंट हैं, वह 30 मार्च 2023 तक अपना मोबाइल नंबर अपने खाते से लिंक करा लें। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो डाकघर से जुड़ा कोई भी काम नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डाक विभाग के खातों से खाता धारक का मोबाइल नम्बर लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। एक अप्रैल से बगैर मोबाइल नंबर लिंक कराए लेनदेन नहीं होगा। यह निर्णय आए-दिन हो रहे ठगी के मामले को देखते हुए लिया गया है। इसके लिए 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मोबाइल नंबर लिंक होने पर उपभोक्ता पर तत्काल संदेश पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
हाथरस के मुख्य डाकघर में हर रोज काफी संख्या में उपभोक्ता लेनदेन के लिए आते हैं। नए खाते खोलने में मोबाइल नंबर साथ ही लिंक किया जा रहा है। जिन लोगों ने पूर्व में खाते खुलवा रखे हैं, अब उनके मोबाइल नंबर लिंक करने का काम किया जाएगा। मोबाइल नंबर लिंक होने से उपभोक्ता के मोबाइल पर सीधे एसएमएस के जरिये संदेश पहुंचेगा। इसके अलावा उपभोक्ता ई पासबुक व आरवीआरएस सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
धोखाधड़ी की रोकथाम के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर खाते से लिंक नही हैं, उनके लिए 30 मार्च तक का समय है। उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी के मामलों को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन