फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No trust in private hospitals system to reach 5287 TB patients

Aligarh News: निजी अस्पतालों पर भरोसा नहीं..5287 टीबी मरीजों तक पहुंचेगा सिस्टम

Thu, 28 May 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
No trust in private hospitals system to reach 5287 TB patients
जिले में निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे टीबी मरीजों तक अब स्वास्थ्य विभाग सीधे पहुंचेगा। डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत निजी स्तर पर उपचार ले रहे मरीजों का पूरा ब्योरा जुटाया जाएगा। साथ ही उन्हें सरकारी स्तर पर उपलब्ध निशुल्क दवाएं देने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन





सीएमओ कार्यालय की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) को पत्र भेजा गया है। इसमें निजी अस्पतालों में उपचार पा रहे टीबी मरीजों का विवरण उपलब्ध कराने और उन्हें सरकारी दवा योजना से जोड़ने में सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन





पिछले सप्ताह डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीबी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले में पिछले दो वर्षों में कुल 11695 टीबी मरीज चिह्नित हुए। इनमें से 5287 मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 6408 मरीज सरकारी स्तर पर उपचार और दवाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





समीक्षा के दौरान डीएम ने सवाल उठाया कि जब सरकारी स्तर पर टीबी की दवाएं उपलब्ध हैं तो बड़ी संख्या में मरीज निजी दवाओं पर निर्भर क्यों हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि निजी स्तर पर इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिवारों तक विभाग की पहुंच नहीं बन पा रही है।


इसी के बाद निर्णय लिया गया कि निजी अस्पतालों में उपचार ले रहे मरीजों को भी सरकारी दवा योजना से जोड़ा जाए, ताकि उन पर आर्थिक बोझ कम हो और विभाग उनके उपचार की निगरानी भी कर सके।


सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों तक विभाग की पहुंच बढ़ाना है। मरीजों और उनके परिवारों की जांच व संपर्क के जरिये जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि उपचार में जरूरी दवाओं में अनावश्यक बदलाव तो नहीं किया जा रहा। हालांकि मरीज पर किसी दवा को लेने का दबाव नहीं होगा।




98 फीसदी लक्ष्य हासिल : जिले में इस वर्ष मई तक 9358 ऐसे घर चिह्नित किए गए, जहां टीबी मरीज मिले। इनमें से 9379 घरों में जांच पूरी की जा चुकी है। विभाग के अनुसार जिले ने इस अभियान में करीब 98 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article