फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No strictness in Corona curfew, congestion on roads

कोरोना कर्फ्यू में नहीं दिख रही सख्ती, सड़कों पर भीड़

Sat, 08 May 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
No strictness in Corona curfew, congestion on roads
कोरोना कर्फ्य के सातवें दिन महानगर की कॉलोनियों, गली-मोहल्लों में सन्नाटा रहा। रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड पर सख्ती न होने पर लोगों की भीड़ रही। हालांकि, बाजारों में तालाबंदी रही। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस ने लोगों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शहर में जगह-जगह सब्जी, दूध, फल आदि की बिक्री हुई। 11 बजे के बाद शहर की अधिकांश कॉलोनियों, गली, मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर ताले लटके थे। जबकि रामघाट रोड, जीटी रोड और आगरा रोड पर इसके उलट स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों का आवागमन यहां जारी रहा। पुलिस ने भी बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे। इसके अलावा मास्क न पहनने पर महामारी अधिनियम में भी लोगों के चालान किए गए। कर्फ्यू का पालन कराने के लिए टैंपों और लोडर वाहन चालकों पर लाठियां फटकारी गईं। शाम को भी लोग खरीददारी करने के लिए घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह जगह सीमित संख्या में चाट-पकौड़ी, छोले-कुल्चे आदि की ढकेल भी लगीं। इन ढकेलों पर लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया। जबकि पुलिस के आने पर लोग इन ढकेलों से इधर-उधर हो जाते। पुलिसकर्मियों ने ढकेल संचालकों को भी हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed