{"_id":"5e9bffe88ebc3e76b0067aa2","slug":"no-new-corona-positive-case-found-in-jn-medical-college-just-two-positive-in-last-five-days83","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव केसों में गिरावट बरकरार, 5 दिन में 695 सैंपल की जांच \n मेडिकल कॉलेज में अब तक 2587 सैंपल जांचे गए, 82 पॉजिटिव अब तक पाए गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव केसों में गिरावट बरकरार, 5 दिन में 695 सैंपल की जांच मेडिकल कॉलेज में अब तक 2587 सैंपल जांचे गए, 82 पॉजिटिव अब तक पाए गए हैं
विज्ञापन
जे एन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को कुल 124 कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध केस जांच के लिए आए और कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। यह राहत की बात है। अब तक कुल 2587 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 82 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं
विज्ञापन
पिछले 5 दिनों में 695 सौ से अधिक केस जांच के लिए आए हैं इसमें से सिर्फ दो पॉजिटिव पाए गए । इस तरह कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है । मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक यह एक अच्छा संकेत है ।
एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि अब जो पॉजिटिव केसों की संख्या हमारे सामने है, उसके मुताबिक सबसे अधिक नोएडा के 57, रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के चार, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के तीन, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक और एक मामला संभल का है।
विज्ञापन
प्रोफेसर किदवई कहते हैं कि पहले जिस तरह पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, पिछले 5 दिनों में उस में भारी गिरावट आई है। सिर्फ 2 केस पॉजिटिव आए, जबकि 695 सैंपल की जांच की गई है। यह एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन