Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No more winding stairs; new stairs are being built

Aligarh News: घुमावदार सीढ़ियों से मिलेगी निजात, बन रहीं नई सीढ़ियां

Wed, 18 Nov 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 18 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
No more winding stairs; new stairs are being built
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर बनाई जा रहीं सीढि़यां। - फोटो : samvad
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंचने के लिए अब यात्रियों को रेलवे ओवरब्रिज की घुमावदार सीढ़ियों से होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। रेलवे की ओर से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर ही नई सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन



इसके तैयार होने के बाद यात्रियों का आवागमन पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा। फिलहाल प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आने-जाने के लिए यात्रियों को रेलवे ओवरब्रिज की घुमावदार सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है। ओवरब्रिज पर चढ़ने और फिर दूसरी ओर से उतरकर प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने में यात्रियों को काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

खासकर जब किसी यात्री को कम समय में दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है तो यह रास्ता परेशानी का कारण बन जाता है। कई बार जल्दबाजी में यात्री सीढ़ियां चढ़ने-उतरने और प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने के फेर में अपनी ट्रेन तक गंवा देते हैं। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे की ओर से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर ही नई सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नई सीढ़ियों के बनने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि प्लेटफाॅर्म बदलने में होने वाली भागदौड़ भी कम होगी। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं, बच्चों और भारी सामान लेकर सफर करने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed