फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   No change till the court's decision comes: AMU

कोर्ट का फैसला आने तक कोई बदलाव संभव नहीं : एएमयू 

Wed, 04 Jul 2018 01:26 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 04 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
No change till the court's decision comes: AMU
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने तक आरक्षण मामले में यहां कोई बदलाव संभव नहीं है। इसके अलावा राष्ट्रीय एससी, एसटी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया के सभी सवालों का जवाब भी एएमयू तय समय में देगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एससी, एसटी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया द्वारा आरक्षण का मामला उठाने एवं एएमयू के अधिकारियों से बातचीत के बाद एएमयू प्रशासन का कहना है कि 2005 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगाई है।
विज्ञापन


जब तक एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप से संबंधित वाद का निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नहीं लिया जाता, इसकी प्रवेश नीति में किसी प्रकार का आरक्षण संबंधी बदलाव संभव नहीं है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि एएमयू ने कभी भी मुसलमानों के आरक्षण की नीति पर कार्य नहीं किया है, बल्कि विश्वविद्यालय में धर्म अथवा जाति से अलग केवल इंटरनल छात्र व छात्राओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम शंकर कठेरिया द्वारा अल्पसंख्यक स्वरूप से संबंधित साक्ष्य पेश करने के लिए एक महीने का समय दिए जाने के सवाल पर एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि आयोग द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब जरूर दिया जाएगा। उनका कहना है कि एएमयू की व्यवस्था संसद द्वारा पारित एएमयू एक्ट 1981 के अंतर्गत नियंत्रित है, जिसने एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा दिया है। सभी अल्पसंख्यक संस्थानों को अनुच्छेद 15(5) के अंतर्गत अन्य संवैधानिक आरक्षणों से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed