फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nisha emerged from struggles and earned her respect by playing three times at the Nationals

Aligarh News: संघर्षों से उभरी निशा.. तीन बार नेशनल खेलकर बढ़ाया मान

Wed, 15 Apr 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Nisha emerged from struggles and earned her respect by playing three times at the Nationals
हैंडबॉल की ​खिलाड़ी निशा। - फोटो : samvad
आगरा रोड स्थित लोधी विहार कॉलोनी की तंग गलियों से निकलकर एक बेटी ने अपने हौसलों के दम पर बड़ी पहचान बनाई है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद निशा ने हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान के लिए हालात नहीं, हिम्मत मायने रखती है।
विज्ञापन



छोटे से घर में रहने वाली निशा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनके पिता महेंद्र कुमार सक्सेना अंडे की ढकेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जरूरत पड़ने पर रिक्शा भी चलाते हैं। मां कृष्ण देवी गृहिणी हैं। तीन बहनों और एक भाई के बीच पली-बढ़ी निशा ने बचपन से ही जिम्मेदारियों को करीब से देखा। कई बार वह खुद भी पिता के साथ ढकेल पर उनका हाथ बंटाती हैं।
विज्ञापन

इन्हीं कठिन हालातों के बीच निशा ने अपने खेल को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा निशा ने हैंडबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अब तक तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष 2023 में हरियाणा, 2024 में पंजाब और मणिपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा ओपन सीनियर नेशनल में भी अपनी जगह बनाई। वर्ष 2025 में बिहार और 2026 में बरेली में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर निशा ने अपने खेल का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कोच निति का अहम योगदान रहा है, जो उन्हें नियमित अभ्यास कराती हैं। निशा का सपना भारत के लिए खेलना और अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम रोशन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed