फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine Year Old Girl Assauted by Tutor in Aligarh

9 वर्षीय बच्ची को पढ़ाने घर आता था ट्यूटर, डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म 

Wed, 17 Jul 2019 05:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Jul 2019 05:34 PM IST
सार

- एएमयू प्रोफेसर की देवती के साथ टयूटर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
- 9 वर्षीय बच्ची को कुरान पढ़ाने उसके घर आता था टयूटर
- एएमयू के अंबेडकर हॉल स्थित मस्जिद में मोज्जिन है आरोपी 

विज्ञापन
Nine Year Old Girl Assauted by Tutor in Aligarh
rape shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइन एरिया में रहने वाले एक एएमयू प्रोफेसर की 9 वर्षीय देवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप बच्ची को कुरान पढ़ाने के लिए उसके घर आने वाले ट्यूटर पर लगा है। 

विज्ञापन


बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अहमद पुत्र अहमदुल्लाह निवासी जमालपुर गली नंबर 4 को गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर के डेली मुबारकपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

Nine Year Old Girl Assauted by Tutor in Aligarh
आरोपी - फोटो : ANI

बच्ची की मां के अनुसार मोहम्मद अहमद एएमयू के अंबेडकर हॉल स्थित मस्जिद में मोज्जिन (अजान लगाने वाला) है। पिछले सात माह से बेटी को कुरान पढ़ाने के लिए घर पर आ रहा था। 3 माह पहले उसने छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

एक बार बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया। साथ ही बच्ची को धमकी दी कि अगर इस बारे में उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से खत्म कर देगा। बच्ची ने 2 दिन पहले डरते हुए मोहम्मद अहमद से ट्यूशन ना पढ़ने की बात कही।

Nine Year Old Girl Assauted by Tutor in Aligarh
एसएसपी आकाश कुलहरी, अलीगढ़ - फोटो : ANI

इस पर जब उससे पूछा गया तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा के अनुसार बच्ची की मां ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। एसएसपी कार्यालय से आदेश होने के बाद आरोपी को मंगलवार देर रात को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के बाद उसे सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही पूरी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed