फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine teachers and employees dismissed and seven issued notices

Aligarh: नौ शिक्षक-कर्मचारी बर्खास्त, बीएड की जगह विशिष्ट बीटीसी के अंक भर नियुक्ति पाने पर सात को नोटिस

Thu, 08 Jan 2026 03:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 03:02 PM IST
सार

69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ई-आवेदन में जिले के सात शिक्षकों ने बीएड की जगह विशिष्ट बीटीसी के अंक भर दिए, इससे मेरिट में उनके अंक बढ़ गए और वह नियुक्ति भी पा गए। इन्हें नोटिस थमाया गया है।

विज्ञापन
Nine teachers and employees dismissed and seven issued notices
बर्खास्त - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से स्कूल नहीं जा रहे नौ शिक्षकों और एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन ई-आवेदन में प्रशिक्षण योग्यता के अधिक अंक भरने पर सात शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


जिन शिक्षकों व कर्मचारी को बर्खास्त किया गया, उन्होंने बार-बार नोटिस देने के बाद भी ने कोई जवाब नहीं दिया था, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। इनमें से एक शिक्षिका और एक शिक्षक तो अक्तूबर 2019 से स्कूल नहीं गए हैं। जिन अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है, वह 2021 से लेकर जनवरी 2025 से लापता चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ई-आवेदन में प्रशिक्षण योग्यता से संबंधित गंभीर अनियमितता का मामला भी सामने आया है। विशिष्ट बीटीसी के अधिक अंक भरने के कारण अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में अनुचित लाभ मिला है। शिक्षा विभाग ने ऐसे सात शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बीएसए डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बर्खास्त शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। शिक्षक भर्ती में योग्यता के अधिक अंक भरने वाले सात शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में बीएड की जगह विशिष्ट बीटीसी के अंक भरकर पाई नियुक्ति

69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ई-आवेदन में जिले के सात शिक्षकों ने बीएड की जगह विशिष्ट बीटीसी के अंक भर दिए, इससे मेरिट में उनके अंक बढ़ गए और वह नियुक्ति भी पा गए। अब उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

शिक्षक भर्ती का यह मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। बीएसए ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि आवेदन में बीएड के पूर्णांक 1000 एवं प्राप्तांक 459 के स्थान पर बीएड की जगह विशिष्ट बीटीसी के अंक भरे गए, जिसमें लिखित में पूर्णांक 480 में से 394 और प्रयोगात्मक परीक्षा में पूर्णांक 320 में से 312 अंक दर्शाए गए। विशिष्ट बीटीसी के अधिक अंक भरने के कारण अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में अनुचित लाभ मिला है।

इस मामले में प्राथमिक विद्यालय असनैता जहांगीराबाद लोधा के सहायक अध्यापक अखिल कुमार पांडेय, कंपोजिट विद्यालय मई इगलास की सहायक अध्यापिका अंशू, प्राथमिक विद्यालय खेड़ा सत्तू खैर की सहायक अध्यापिका अंजलि चौधरी, प्राथमिक विद्यालय गहतौली निर्मल अतरौली की सहायक अध्यापिका यशनेश वर्मा को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कलियानपुर खेड़ा अतरौली के सहायक अध्यापक अशोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बिजौली के सहायक अध्यापक राम रघुवीर, कंपोजिट विद्यालय शिवाला की सहायक अध्यापिका शालू को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

दो शिक्षक तो छह साल से नहीं गए स्कूल

जिन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है उनमें विकासखंड बिजौली के प्राथमिक विद्यालय बढ़ेपुरा की सहायक अध्यापिका अनुराधा बिना अनुमति के 22 अक्तूबर 2019 से लापता हैं। गोंडा से संविलियन विद्यालय वासटोडा के सहायक अध्यापक हरेंद्र कुमार तीन सितंबर 2019 से लापता हैं।

बिजौली के प्राथमिक विद्यालय बढ़ेपुरा के सहायक अध्यापक विकास शर्मा 18 मई 2024 और प्राथमिक विद्यालय नगला काम सहाय के सहायक अध्यापक विकास तोमर नौ मई 2023 से स्कूल नहीं गए हैं। प्राथमिक विद्यालय नगला बंजारा की सहायक अध्यापिका निकिता गुप्ता भी लापता हैं। 23 फरवरी 2021 से उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेसरा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार लापता हैं। इन सभी को बर्खास्त कर दिया गया है।
नगर क्षेत्र की बालक पाठशाला-14 की सहायक अध्यापक शबाना रिजवी 26 जून 2022 से, विकासखंड अकराबाद के प्राथमिक विद्यालय हिरनपुरा की सहायक अध्यापिका शुभी वार्ष्णेय 24 फरवरी 2024 से नहीं आईं हैं, जिनकी बर्खास्तगी की गई है।

निरंतर अवकाश पर रहने के कारण प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर अकराबाद की सहायक अध्यापिका कंचन गौतम की सेवा समाप्त कर दी गई है। विकासखंड गंगीरी के सहायक अध्यापक इमरान अली 6 जनवरी 2025 से, विकासखंड गोंडा से संविलियन विद्यालय वासटोडा के सहायक अध्यापक हरेंद्र कुमार 3 सितंबर 2019 से लापता हैं, इन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया है।

सहायक अध्यापिका निलंबित
विकासखंड गोंडा के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया में तैनात सहायक अध्यापिका संगम यादव को कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। 24 दिसंबर 2025 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वह हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाईं गईं। इससे पहले भी वह कई तिथियों पर अनुपस्थित रहीं थीं। कारण बताओ नोटिस के बावजूद स्पष्टीकरण न मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने निलंबित करने की संस्तुति की थी, जिसपर बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed