फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine more swine flu patients found in Aligarh

अलीगढ़: स्वाइन फ्लू के नौ और मरीज मिले, अब तक 188 संदिग्ध मरीजों की हुई जांच, 40 मिले पॉजिटिव

Sun, 06 Sep 2026 10:21 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 06 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

स्वाइन फ्लू के लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या सांस लेने में परेशानी है। अगर यह लक्षण किसी व्यक्ति में दिखे तो उसे चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

विज्ञापन
Nine more swine flu patients found in Aligarh
स्वाइन फ्लू टेस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ जिले में 5 सितंबर को स्वाइन फ्लू के नए नौ मरीज मिले। अब यह संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पांच वर्ष से 62 वर्ष तक के आयु के नौ मरीज चपेट में आए हैं, जबकि 17 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 79 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अगस्त से पांच सितंबर तक कुल 188 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें 40 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू के संक्रमण की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 12 मरीजों का उपचार घर पर चल रहा है, जबकि अब तक 17 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में 55 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 24 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन


सांस लेने में हो दिक्कत तो परामर्श लें
सीएमओ ने कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या सांस लेने में परेशानी है। अगर यह लक्षण किसी व्यक्ति में दिखे तो उसे चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed