फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine illiterate and nine post graduates were included in the board of 70 Parshad

नौ निरक्षर और नौ पोस्ट ग्रेजुएट शामिल रहे 70 पार्षदों के बोर्ड में

Sat, 05 Nov 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nine illiterate and nine post graduates were included in the board of 70 Parshad
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड के चुनाव की तैयारियों के बीच अगर मौजूदा बोर्ड के शिक्षा के स्तर पर गौर करें तो यह बोर्ड शिक्षित बोर्ड है। 70 पार्षदों के इस बोर्ड में कुल 9 निरक्षर थे, जबकि 9 परास्नातक पार्षद शामिल रहे। खुद मेयर भी परास्नातक हैं। अब आने वाला बोर्ड क्या गुल खिलाएगा ये आने वाला समय बताएगा।

नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के रिकार्ड पर गौर करें तो 70 में से 29 वार्ड अनारक्षित थे। बाकी 15 महिलाओं के लिए और बाकी एससी व ओबीसी के लिए आरक्षित थे। इन सभी में मिलाकर कुल 27 महिलाओं व 43 पुरुषों ने चुनाव जीता। इनमें 8 पार्षद सपा के, 21 पार्षद बसपा के 35 पार्षद भाजपा के, 2 पार्षद कांग्रेस के व 4 निर्दल जीते थे। दाखिल हलफनामे के अनुसार इन सभी में से 9 पोस्ट ग्रेजुएट, 16 ग्रेजुएट, 7 इंटरमीडिएट, 5 दसवीं, 14 जूनियर व 9 प्राइमरी शिक्षित हैं। 9 निरक्षर व एक अन्य श्रेणी में शामिल हैं। इस तरह कहा जाए तो वर्तमान बोर्ड काफी शिक्षित है। इस तरह 6.3 प्रतिशत अशिक्षित हैं, जबकि बाकी 93.7 प्रतिशत शिक्षित पार्षद हैं।
विज्ञापन

-ये है बोर्ड के शिक्षित पार्षद-
परास्नातक-9
स्नातक-16
इंटर-7
हाईस्कूल-5
जूनियर-14
प्राईमरी-9
निरक्षर-9
अन्य-1
कुल पुरुष--43
कुल महिला--27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed