{"_id":"63ee88d31cb6bc7ab6079998","slug":"nilgai-collided-with-bike-riding-father-and-son-one-died-aligarh-news-c-2-1-ali1011-46555-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बाइक सवार पिता-पुत्र से टकराई नील गाय, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बाइक सवार पिता-पुत्र से टकराई नील गाय, एक की मौत
Fri, 17 Feb 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल शारिक।
- फोटो : Samvad
अपने बेटे को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर बाइक से लौट रहे एक पिता की हादसे में मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बेटे का उपचार कराया गया है।
थाना क्वार्सी के गांव नगला मलाह निवाली समीर अहमद (45) पुत्र शफी अहमद बृहस्पतिवार को अपने बेटे शारिक को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए गांव नवावपुर पैटरा स्थित परीक्षा केंद्र पर गया था। परीक्षा के बाद पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आलमपुर अतरौली रोड पर गांव नगरिया जाहर के पास बाइक से अचानक नील गाय टकरा गई। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अतरौली सरकारी अस्पताल के लिए भेजा। रास्ते में समीर अहमद की मौत हो गई। घायल बेटे का उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।