फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NGT orders are not being followed

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश हवा में, सड़क पर डाली जा रही नालों की सिल्ट

Mon, 13 Jul 2020 07:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
NGT orders are not being followed
शिवम पंडित निवासी सुरेंद्र नगर। - फोटो : CITY OFFICE
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में जगह-जगह नालों से निकालकर सिल्ट को सड़क पर डाला जा रहा है। इसी समस्या के चलते सात वर्ष पहले एनजीटी ने तत्कालीन नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिला प्रशासन को तलब कर लिया था और जवाब मांगा था कि इस समस्या से निपटने के लिए क्या कर रहे हैं? इसके बाद कुछ दिनों तक व्यवस्था में सुधार रहा लेकिन फिर से सिल्ट सड़क पर डाली जा रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

- नालों से सिल्ट निकाले जाने में अनियमितता बरती जा रही है। मैरिस रोड पर दो दिन पहले शादी के दो घंटे पहले ही गेट पर सिल्ट निकाल कर डाल दी और हटाने के छह हजार रुपये मांगे। इसकी शिकायत उच्च स्तर तक की गई। लेकिन कार्रवाई होते-होते शादी तो क्या विदाई भी हो गई । - शरद बंसल, अग्रवाल युवा संगठन
विज्ञापन

- एनजीटी के निर्देश हैं कि सिल्ट को सड़क पर न डाला जाए। लेकिन रामघाट रोड, मैरिस रोड, पान दरीबा आदि स्थानों पर सिल्ट सड़क पर डाल दी जा रही है। इसको उठाने से पहले इसके सूखने का इंतजार किया जाएगा। जब यह सिल्ट सूख जाएगी तो इसमें से डस्ट पार्टिकल उड़ेंगे। इससे समस्या और बढ़ जाएगी । - शिवांग पंडित, सुरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले सप्ताह सोमवार को सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। जिसमें बारिश के समय होने वाले जलभराव और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई थी। इसी क्रम में सभी नालों की तली झाड़ सफाई के निर्देश दिए गए। नालों से निकाली जाने वाली सिल्ट को नियमानुसार डिस्पोजल करने और उसका निस्तारण करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं किसी ने लापरवाही बरती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त

शरद बंसल अग्रवाल, युवा संगठन

शरद बंसल अग्रवाल, युवा संगठन- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed