फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Newlyweds killed for not getting a car in dowry

दहेज में कार न मिलने पर नवविवाहिता की हत्या

Sat, 31 Aug 2019 08:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Newlyweds killed for not getting a car in dowry
थाना देहली क्षेत्र के जंगलगढ़ी में एक नवविवाहिता की ससुरालियों ने दहेज में कार न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटकाकर भाग गए। पड़ोसी महिला को फंदे से उतारकर जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया है और पति सहित आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

फरजाना (23) पुत्री अली निवासी खाई डोरा, ऊपरकोट कोतवाली का निकाह गत 18 अगस्त को रिजवान निवासी जंगलगढ़ी, देहली गेट के साथ हुआ था। पिता अली ने बेटी के ससुरालियों को उनकी मांग के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद रिजवान जैसे ही फरजाना को विदा कराके घर ले गया। उससे कार की मांग करने लगा।
विज्ञापन

यह बात फरजाना ने फोन पर अपने परिजनों को बताई तो उसके पति सहित ससुरालियों को समझाया गया। इसके बाद भी वह नहीं माने और फरजाना के साथ दो बार मारपीट की गई। शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे फरजाना की ससुराल के पास रहने वाले लोगों का फोन आया तो पता चला की उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ही फरजाना को फंदे से उतारकर जेएन मेडिकल कालेज ले गए। मामले में रिजवान सहित उसके पिता, मां, भाइयों, बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल में दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed