फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Newlywed women shoot died in Aligarh UP

यूपी: खेतों में नवविवाहिता के सिर में गोली लगने से मौत, 24 जून को हुई थी शादी

Sat, 06 Jul 2019 04:32 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, हरदुआगंज (अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो, हरदुआगंज (अलीगढ़) Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Newlywed women shoot died in Aligarh UP
नवविवाहिता की गोली मार कर हत्या - फोटो : social Media
हरदुआगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा मीरपुर के नगला बंजारा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नवविवाहिता की खेतों में सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। साथ मौजूद बहन ने घर लौटकर सूचना दी तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 10 दिन पहले ही मृतका की राजस्थान में शादी हुई थी। शुक्रवार को परिवार उसकी विदाई की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


नगला बंजारा निवासी पूजा (19) पुत्री गिरवर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी छोटी बहन अंजली के साथ शौच के लिए खेतों में गई थी। अंजली ने पुलिस को बताया कि खेत में पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोशों ने उनकी बहन को गोली मारी और भाग निकले। मृतका और उसकी बहन आरती की 24 जून को राजस्थान के बाड़ी बसीडी गांव निवासी सगे भाई रामू और रवि पुत्रगण साधू सिंह के साथ शादी हुई थी। दो दिन बाद ही दोनों बहनें मायके आ गई थीं। उनके पति भी विदाई कराने के लिए 28 जून को ही गांव आ गए थे। शुक्रवार को दोनों की विदाई थी।
विज्ञापन


हत्या तथा आत्महत्या में उलझी पुलिस

परिजनों के अनुसार पूजा को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में गोली मारी गई। पुलिस के अनुसार मौके पर पौधों की पत्तियों में खून के चंद छीटों के अलावा कुछ नहीं मिला। घर के एक कमरे के फर्श पर खून पड़ा था जिसे मिटाने की परिवार ने कोशिश की। परिजनों के अनुसार मृतका को घर की फर्श पर लिटाया गया था जिससे फर्श पर खून गिरा। खून मिटाने के बारे में परिजन कुछ न बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार गांव में चर्चा है कि मृतका ससुराल जाने की इच्छुक नहीं थी। उसकी हत्या हुई और आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण किया है। सिर में करीब डेढ़ इंच का कट मिला है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के पिता की तहरीर का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।


छोड़कर जा चुकी थी मां

मृतका की मां माया देवी कई माह पहले पति और बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पुलिस के अनुसार वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। जिस व्यक्ति के साथ माया देवी गांव छोड़कर गई है उसकी पत्नी ने ही फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed