{"_id":"6277d7aa4f325b3ffa75b234","slug":"newly-married-bride-asked-mp-satish-gautam-to-build-village-road-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में मांग ली सड़क: आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद से बोली बबली, जब विदा होकर आई तो कीचड़ भरे रास्ते से होकर ससुराल पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में मांग ली सड़क: आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद से बोली बबली, जब विदा होकर आई तो कीचड़ भरे रास्ते से होकर ससुराल पहुंची
Sun, 08 May 2022 08:16 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 May 2022 08:16 PM IST
सार
नवविवाहिता से बोले सांसद सतीश गौतम बेटा तुमको एक माह में तुम्हारी मुंह दिखाई मिलेगी। इस दौरान बातचीत में खुद प्रियंका ने बताया कि जब वे विदा होकर आई तो कीचड़ भरे रास्ते में होकर अपनी ससुराल में पहली बार आई। इसके बाद मंदिर तक भी कीचड़ के रास्ते से जाना पड़ा था।
विज्ञापन
नवविवाहित दंपती और सांसद सतीश गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को सांसद सतीश गौतम अपने एक परिचित संपन्न किसान परिवार में हुई बेटे की शादी के बाद रविवार को नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे तो नवविवाहिता ने उनसे मुंह दिखाई में गांव में सड़क निर्माण की मांग रख दी। यह सुन पहले सांसद मुस्कुराए और फिर यह कहते हुए वायदा किया कि एक माह में सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। यह हमारी ओर से मुंह दिखाई होगी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों संग सड़क का जायजा लिया।
विज्ञापन
वाकया इस तरह है कि खैर क्षेत्र के गांव कसीसों के नवीन कुमार शर्मा क्षेत्र के संपन्न किसान हैं। उनके सांसद सतीश गौतम से सामाजिक/राजनीतिक रिश्ते हैं। इसी दो मई को नवीन ने अपने इकलौते बेटे दिपांशु शर्मा की शादी की है। यह शादी हाथरस मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई की प्रियंका उर्फ बबली से हुई है। खुद दिपांशु दिल्ली मुखर्जी नगरी से सीजेएल की तैयारी कर रहे हैं, जबकि प्रियंका भी एमए शिक्षित हैं। इस शादी के लिए सांसद को भी नवीन शर्मा ने निमंत्रण दिया था। मगर वे उस समय व्यस्तता के चलते पहुंच न सके थे।
विज्ञापन
सांसद रविवार को नवीन शर्मा के घर नवदंपती को आशीर्वाद देने के उद्देश्य से पहुंचे। इस दौरान पहले घर के दरवाजे बैठकर चाय नाश्ता हुआ। इसके बाद चलते समय सांसद जी नवदंपती को आशीर्वाद देने घर के अंदर पहुंचे। जैसे ही कमरे में खड़े होकर दोनों को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी उन्होंने जेब से एक लिफाफा मुंह दिखाई देने के उद्देश्य से निकालकर बहू के हाथ में थमाना चाहा तो बहू ने तपाक से बोल दिया कि अंकल आप हमें मुंह दिखाई में गांव की सड़क का निर्माण करा दें। यह सुन सांसद पहले तो हैरान रह गए। फिर वे मुस्कुराए और बोल दिए कि बेटा तुमको एक माह में तुम्हारी मुंह दिखाई मिलेगी। इस दौरान बातचीत में खुद प्रियंका ने बताया कि जब वे विदा होकर आई तो कीचड़ भरे रास्ते में होकर अपनी ससुराल में पहली बार आई। इसके बाद मंदिर तक भी कीचड़ के रास्ते से जाना पड़ा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ देखा बदहाल रास्ता
इसके बाद सांसद नवीन शर्मा व अन्य ग्रामीणों के साथ बदहाल रास्ता देखने पहुंचे। यह करीब 120 मीटर का गांव के अंदर का मुख्य मार्ग है, जो नवीन शर्मा के घर के सामने से होकर आगे मंदिर तक जाता है। मंदिर के बाद वह मथुरा की ओर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग से जुड़ जाता है, जो पक्का है। कुछ समय पहले तक इस बदहाल मार्ग पर पानी नहीं भरता था। इसलिए लोग कच्चे मार्ग को ही प्रयोग करते थे। अब इस मार्ग पर एकत्रित होने वाला पानी इसी पर भरने लगा। क्योंकि इस मार्ग की पानी का निकास एक प्लाट में था जो अब प्लाट स्वामी ने बंद करा दिया है। तब से दिक्कत होने लगी है। नवीन शर्मा ने बताया कि सांसद जी ने एक माह में निर्माण शुरू कराने का वायदा किया है। इससे ग्रामीण बेहद संतुष्ट हैं।
हम गांव कसीसों में अपने परिचित परिवार में नवदंपती को आशीर्वाद देने गए थे। तभी नवविवाहिता ने सड़क मुंह दिखाई में मांग ली। पढ़ी लिखी बहू को एक माह में सड़क निर्माण का वायदा किया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। -सतीश गौतम, सांसद