फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Newly created families were identified more than three times the target

अलीगढ़ः लक्ष्य से तीन गुने से अधिक चिन्हित हो गए नवसृजित परिवार

Thu, 13 Jan 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Newly created families were identified more than three times the target
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में नए परिवारों को शौचालय से आच्छादित करना है, लेकिन करीब एक साल पहले ओडीएफ घोषित हो चुके अलीगढ़ जिले में स्थिति अलग है। यहां शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष तीन गुने से अधिक परिवार चिन्हित हो चुके हैं। आवेदन आने का सिलसिला निरंतर जारी है। आवेदनों की निरंतर बढ़ती संख्या पंचायतराज विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में शासन ने ग्राम पंचायतों में नए परिवारों की शौचालय की आवश्यकता पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिले को 500 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब तक 1,680 परिवारों के आवेदन आ चुके हैं। बताते चलें कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण में 1,89,753 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इसके बाद एनओएलबी (नो वन लेफ्ट विहाइंड) योजना में 32,911 शौचालयों का निर्माण हो चुका है, जबकि इस चरण के बाद शेष परिवारों के 42,806 शौचालय बन चुके हैं। इस तरह पहले चरण में 265473 लोगों के शौचालयों का निर्माण हो चुका है। अब मिशन के दूसरे चरण में नव सृजित यानि एक परिवार में शादी होने पर बेटे का परिवार आदि मामले में आवेदन लिए जा रहे हैं।
ओडीएफ क्लीनिक के माध्यम से लिए जा रहे आवेदन
अलीगढ़। नवसृजित परिवारों के आवेदन ग्राम पंचायतों में स्थापित ओडीएफ क्लीनिक के माध्यम से लिए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति क्लीनिक में मौजूद पंचायत सहायक को शौचालय के लिए आवेदन दे सकता है। बताते चलें कि शौचालय निर्माण के लिए जिला पंचायतराज विभाग दो चरण में 12 हजार रुपया देता है। इसमें पहली किश्त का छह हजार रुपया शौचालय निर्माण शुरू कराने के लिए दिया जाता है। आधा निर्माण होने पर शेष छह हजार रुपया दिया जाता है।
विज्ञापन

नव सृजित परिवारों के लिए शासन से 500 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला था। अब तक इसके तीन गुने से अधिक 1680 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन आने का सिलसिला निरंतर जारी है। बजट मिलते ही इन्हें निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धनंजय जायसवाल, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed