फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New wards will grow in Municipal Corporation, Iglas, Chandaus and Kaudiyaganj

नगर निगम, इगलास, चंडौस और कौड़ियागंज में बढ़ेंगे नए वार्ड

Tue, 20 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर सीमा विस्तार, परिसीमन, आरक्षण एवं मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य तेजी से हो रहा है। जिले में नवसृजित मडराक, जवां- सिंकदरपुर, बरौली, गभाना, चंडौस, पिसावा एवं टप्पल समेत सातों निकायों में वार्ड बनाने एवं आरक्षण जारी कराने के लिए पिछड़ी जातियों का रैपिड सर्वे भी हो चुका है। जबकि सीमा विस्तार वाली अन्य नगर पंचायतों में भी नए सिरे से वार्ड का निर्धारण किया जा रहा है।

विज्ञापन
New wards will grow in Municipal Corporation, Iglas, Chandaus and Kaudiyaganj

विस्तार

नगर निगम, इगलास एवं कौड़ियागंज नगर पंचायत में सीमा विस्तार पर शासन के अंतिम निर्णय का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। नगर निगम की सीमा विस्तार को 16 गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी तरह इगलास एवं कौड़ियागंज नगर पंचायतों में कुछ गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। शासन से हरी झंडी मिलते ही नए वार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में वर्ष 2017 में 20 गांव शामिल किए थे, हालांकि इन गांवों को निकाय चुनाव में शामिल नहीं किया गया था। इन 20 गांवों को 10 वार्डों में बांटा गया है। सीमा विस्तार के बाद अब नगर निगम में करीब 90 वार्ड हो जाएंगे। निकाय चुनाव नवंबर-दिसंबर में होना प्रस्तावित हैं। निकाय चुनाव को लेकर सीमा विस्तार, परिसीमन, आरक्षण एवं मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य तेजी से हो रहा है। सीमा विस्तार करते हुए स्थानीय निकायों की ओर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में नवसृजित मडराक, जवां- सिंकदरपुर, बरौली, गभाना, चंडौस, पिसावा एवं टप्पल समेत सातों निकायों में वार्ड बनाने एवं आरक्षण जारी कराने के लिए पिछड़ी जातियों का रैपिड सर्वे भी हो चुका है। सातों नगर पंचायतों में वार्ड तय होने के बाद चुनाव कराया जाएगा। नए परिसीमन में निकायों का दायरा बढ़ने और नवसृजित सात नगर पंचायतों में वार्ड का बंटवारा होने से करीब करीब डेढ़ लाख तक की आबादी को फायदा मिलेगा। किस व्यक्ति का घर किस वार्ड में आएगा इसकी जानकारी जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक तैयारियां तेज
चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर मतदाता सूचियों का नये सिरे से घर-घर जाकर सत्यापन कराने के साथ ही वार्ड निर्धारण को टीमें मंगलवार से सर्वे करेंगी। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। शासन के आदेश पर नौ से 12 लाख तक की आबादी वाले निकाय में शासन से 90 वार्डों का निर्धारण किया गया है। इसमें नगर निगम क्षेत्र में 90 वार्ड बनने तय हैं। जबकि सीमा विस्तार वाली अन्य नगर पंचायतों में भी नए सिरे से वार्ड का निर्धारण किया जा रहा है। इनमें इगलास, कौड़ियागंज, चंडौस नगर पंचायत सीमा का विस्तार किया गया है। इसके आधार पर ही मतदाता सूचियों का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य 20 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सत्यापन के बाद ही वार्ड का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed