फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New sugar mill to be built in Aligarh

Good News: अलीगढ़ में बनेगी नई चीनी मिल, पहले भी हुईं घोषणाएं, सरकारी फाइलों में अब तक नहीं दिखी प्रगति

Sun, 14 Jun 2026 03:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 14 Jun 2026 03:37 PM IST
सार

पिछले वर्ष 25 मार्च 2025 को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी मंत्री ने कहा था कि साथा की चीनी मिल वर्ष 2027 से पहले चालू करा दी जाएगी। उस समय उन्होंने यहां तक कहा था कि परियोजना के लिए बजट जारी हो चुका है और प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
New sugar mill to be built in Aligarh
मीडिया से बात करते प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के साथा में चीनी मिल लगाने की घोषणा एक बार फिर दोहराई गई है। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रविवार को कहा कि साथा क्षेत्र में नई चीनी मिल स्थापित की जाएगी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब यह घोषणा की गई हो।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 25 मार्च 2025 को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी मंत्री ने कहा था कि साथा की चीनी मिल वर्ष 2027 से पहले चालू करा दी जाएगी। उस समय उन्होंने यहां तक कहा था कि परियोजना के लिए बजट जारी हो चुका है और प्रक्रिया चल रही है। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी जिला प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से भूमि चयन, डीपीआर, निवेश या निर्माण प्रक्रिया शुरू होने संबंधी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन


रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया संवाद में मंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि अलीगढ़ में 4.10 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 1399 करोड़ रुपये सीधे खातों में भेजे गए हैं। किसान ऋण मोचन योजना के तहत 1.11 लाख किसानों के 790 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए गए हैं, जबकि गन्ना किसानों को 1153 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि साथा चीनी मिल को लेकर किसानों की नजर अब नई घोषणा से ज्यादा इस बात पर है कि परियोजना की प्रशासनिक और निर्माण संबंधी प्रक्रिया कब शुरू होती है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. तारिक मंसूर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ऐसा घोटाला जिसमें बंदर खा गए चीनी
छेरत स्थित यह सहकारी चीनी मिल 1975 में स्थापित हुई थी। यह मिल एक बड़े घोटाले के चलते 2021-22 से बंद है। मिल में ऑडिट के दौरान 35 लाख रुपये की चीनी (करीब 1100 क्विंटल) गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसे लेकर अधिकारियों ने दावा किया कि यह चीनी बंदर खा गए थे। इस हेराफेरी के लिए मिल के प्रबंधक और लेखाधिकारी सहित छह अधिकारियों को दोषी पाया गया था और उनके खिलाफ रिकवरी व एफआईआर दर्ज हुई। मिल को दोबारा शुरू करने और किसानों के भुगतान के लिए लगातार धरने-प्रदर्शन भी हुए हैं।

चुनावी साल से पहले लाभार्थियों का गणित
प्रभारी मंत्री ने पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश करते हुए कहा कि जिले में 93 हजार छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए गए हैं। छात्रों और उनके परिवारों तक पहुंच बनाने का प्रयास करते हुए उन्होंने कहा कि पांच लाख से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। जमीन पर विकास दिखाने के लिए 633 किमी सड़क निर्माण के आंकड़े जारी किए। शहरी और अर्धशहरी गरीब वर्ग पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से 69 हजार रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को 110 करोड़ रुपये का ऋण दिलवाया। उन्होंने मध्यम वर्ग और नए लाभार्थी समूह के लिए कहा कि 12 हजार से अधिक छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय, फ्लाईओवर, यमुना नदी सेतु जैसी बड़ी योजनाओं को चुनावी नैरेटिव का हिस्सा बनाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed