फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New statue of Ambedkar installed after villagers protest

Aligarh News: ग्रामीणों के विरोध के बाद लगी आंबेडकर की नई प्रतिमा

Thu, 28 Dec 2023 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
New statue of Ambedkar installed after villagers protest
गांव बाहरपुर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग करते अनुसूचित जाति की महिल - फोटो : Samvad
बाहरपुर में सोमवार की रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। बुधवार को ग्रामीणों के विरोध के बाद दूसरी प्रतिमा लगा दी गई।
विज्ञापन




कोतवाली के गांव बाहरपुर में सोमवार की रात को कोहरे का फायदा उठाते हुए पार्क में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसकी जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे गांव के अनुसूचित जाति के लोगों को हुई तो हंगामा करने लगे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी अमृत जैन व चंडौस कोतवाल विनोद कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार की शाम चंडौस कोतवाल विनोद कुमार ने आगरा से मंगाकर नई प्रतिमा लगवा दी। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन








सोशल ऑडिट की आपत्तियों को लेकर हुई चर्चा
चंडौस। चंडौस ब्लाक परिसर जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने ब्लाक के ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी, मनरेगा कर्मियों व रोजगार सेवकों के साथ ग्राम पंचायत होने वाले सोशल आडिट को लेकर बैठक की। इसमें आपत्तियों पर चर्चा की गई तथा शिकायतों को सुना गया। मौके पर चंडौस बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ पंचायत प्रकाशचंद शर्मा, मनरेगा एपीओ सुशील गौतम, बीसेक नीरज शर्मा, सचिव रीना चौधरी, चद्रेश कुमार, सचिन गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







नगला पदम तालाब सुंदरीकरण का के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ आज
चंडौस। गुरु गोरखनाथ धूना बाबा जाहरवीर मंदिर नगला पदम परिसर के तालाब का सौंदर्यीकरण का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे से होगा। शुभारंभ गांव के माता भूदेवी परिवार के सदस्य डॉ. चक्खनलाल वार्ष्णेय, इं. देवेश वार्ष्णेय, इं. कपिल करेंगे। मंदिर समिति सचिव एडवोकेट ललित चौहान, एडवोकेट सुभाष चंद्र चौहान ने बताया कि प्रशासन से सौंदर्यीकरण की अनुमति मिल गई है। मौके पर निर्देशक डॉ. एसडी गुप्ता, मंदिर महंत योगी शंभूनाथ महाराज, देव कुमार अरोरा, राजेंद्र सिंह, वेद शर्मा, अनिल फौजी आदि थे। संवाद






30 को निकलेगी अक्षत कलश शोभा यात्रा
चंडौस। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चंडौस नगर पंचायत में 30 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद व संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 11 बजे कस्बे के पुराना बाजार हनुमान मंदिर से अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जानकारी मनोज मित्तल ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed