फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   new fire station will be build in Alhdapur and chherut area

छेरत और अलहदादपुर में बनेंगे नए फायर स्टेशन

Sun, 11 Apr 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
new fire station will be build in Alhdapur and chherut area
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को जिले में नई सौगात मिलने जा रही है। जिले में नया मुख्य फायर स्टेशन और एक सब स्टेशन की स्वीकृति मिल गई है। नया मुख्य स्टेशन छेरत में और सब स्टेशन अलहदादपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम के पास बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने भूमि फायर विभाग को हस्तांतरित कर दी है। अब ले-आउट प्लान बनाया जा रहा है, जिसके आधार पर बजट आदि की स्वीकृति होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
मुख्य अगिभनशमन अधिकारी विवेक शर्मा बताते हैं कि अब तक बन्नादेवी स्थित मुख्य फायर स्टेशन सदर तहसील कार्यालय के पीछे संचालित है। वह पुराना और छोटा है। इसलिए जिले को नए मुख्य फायर स्टेशन की जरूरत थी। इसी जरूरत को शासन स्तर पर भेजा गया था और वहां से नई पुलिस लाइन छेरत के पास इसके निर्माण की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

साथ में जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा एक सब स्टेशन कोल तहसील के गांव अलहदादपुर में मंजूर हुआ है। वहां भी जमीन मिल गई है। सीएफओ के अनुसार मुख्य स्टेशन जब बनकर तैयार हो जाएगा तो मौजूदा मुख्य स्टेशन को सब स्टेशन के रूप में संचालित किया जाएगा। नए मुख्य स्टेशन में आवास, कार्यालय, चार यूनिट आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी को लेकर तैयार किए अस्थायी स्टेशन
सीएफओ के अनुसार जिले में गर्मी को ध्यान में रखते हुए तीन नए अस्थायी स्टेशन शुरू कर दिए गए हैं। जिनमें दादों, अकराबाद व टप्पल थाने को मुख्यालय बनाया गया है। इसके अलावा सभी तहसील मुख्यालयों के स्टेशन भी अलर्ट पर रहते हैं।

ये होंगे बदलाव
- भवन निर्माण के बाद बन्नादेवी फायर स्टेशन होगा छेरत में शिफ्ट
- बन्नादेवी मुख्य फायर स्टेशन को मिल जाएगा सबस्टेशन का दर्जा
अब तक ये संसाधन
- बन्नादेवी जिले का मुख्य फायर स्टेशन
- पुलिस लाइन व तालानगरी सब स्टेशन
- 4 तहसील मुख्यालयों पर हैं सब स्टेशन
- 1 फायर अफसर, 113 कर्मचारी जिले में
- 7 बड़ी, 5 छोटी दमकल, तीन दोपहिया हैं
- दादों, टप्पल, अकराबाद अस्थायी स्टेशन
पांच फायर अफसर की है जरूरत
मानक की बात करें तो जिले को अभी 5 फायर अफसरों की जरूरत है और 180 कर्मचारियों की तैनाती यहां स्वीकृत है। मगर कम स्टाफ में ही महकमे को काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed