फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Delhi-Kanpur Shatabdi Express will now stop at Aligarh Junction

Shatabdi Express: नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस अब अलीगढ़ जंक्शन पर ठहरेगी, जल्द तारीख होगी तय

Mon, 06 Jan 2025 10:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

शताब्दी एक्सप्रेस को डाउन रूट पर अलीगढ़ में ठहराव दिलाने के लिए अमर उजाला ने वर्ष 2012, 2013 और 2014 में अभियान चलाया था। अब लगभग दस वर्ष बाद यह मांग पूरी हुई है।

विज्ञापन
New Delhi-Kanpur Shatabdi Express will now stop at Aligarh Junction
शताब्दी एक्सप्रेस प्रतीकात्म्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली से कानपुर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12034) अब अलीगढ़ जंक्शन में ठहरेगी। नई दिल्ली से चल कर यह ट्रेन शाम 5:25 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट रुक कर चल देगी। इसके बाद रात 8:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। इससे अलीगढ़ से कानपुर तक सफर करने वाले सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लगभग 3 घंटे 25 मिनट का सफर तय कर लोग आसानी से कानपुर पहुंचेंगे। रेलवे बोर्ड जल्द ही इसके ठहराव की तारीख घोषित करेगा।

विज्ञापन


अभी तक यह ट्रेन अप रूट पर कानपुर से सुबह 6.15 बजे चल कर 9.15 बजे अलीगढ़ पहुंचती है। अप रूट पर इसका ठहराव था, डाउन रूट पर नहीं था। रेलवे बोर्ड ने नए साल में अलीगढ़ वालों को इसका तोहफा दिया है। ट्रेन यहां निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य को रवाना होगी। अभी तक दिल्ली से बिहार, पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों से लोग कानपुर तक का सफर तय करते थे। इन ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्री परेशान होते थे। अब शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, इटावा, कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12034 शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रेल यात्रियों द्वारा सांसद सतीश गौतम से की जा रही थी। उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष ट्रेन के ठहराव का प्रस्ताव कई बार दिया था। इस प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने ठहराव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की मांग को लेकर रेल मंत्री को प्रस्ताव दिया था। इसको मंजूरी दे दी गई है, जल्द ही ट्रेन के ठहराव की तारीख का भी एलान कर दिया जाएगा।-सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़।

अमर उजाला ने चलाया था अभियान

शताब्दी एक्सप्रेस को डाउन रूट पर अलीगढ़ में ठहराव दिलाने के लिए अमर उजाला ने वर्ष 2012, 2013 और 2014 में अभियान चलाया था। अब लगभग दस वर्ष बाद यह मांग पूरी हुई है। तत्कालीन सांसद राजकुमारी ने इसके लिए प्रयास भी किया था, लेकिन उस वक्त इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया गया था।

खास बातें

  • अभी तक कानपुर से आते वक्त सुबह रुकती थी यह ट्रेन
  • नई दिल्ली से चल कर शाम 5:25 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी ट्रेन
  • अलीगढ़ से चल कर रात लगभग 8:50 बजे पहुंचेगी कानपुर
  • रेलवे बोर्ड से ट्रेन के ठहराव की तारीख जल्द होगी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed