फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New cities will be established in Tappal-Hathras along Yamuna Expressway

Good News: यमुना एक्सप्रेसवे किनारे टप्पल-हाथरस में बसेंगे नए शहर, यीडा ने तैयार किया यह मास्टर प्लान

Sun, 17 Nov 2024 12:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:02 PM IST
सार

यीडा के मास्टर प्लान फेज-दो में टप्पल अर्बन सेंटर के अलावा मल्टी मॉडल लाॅजिस्टिक हब भी प्रस्तावित है। लॉजिस्टिक हब के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पूर्व में ही अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। टप्पल -बाजना अर्बन सेंटर के लिए यीडा ने दो भागों में कुल 1512.6383 हेक्टेयर भूमि अर्जन करने का प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन
New cities will be established in Tappal-Hathras along Yamuna Expressway
अलीगढ़-पलवल हाईवे - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की यमुना एक्सप्रेसवे से सटे अलीगढ़ जिले के टप्पल और हाथरस में नया शहर बसाने की तैयारी है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। यहां लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए पहले से ही तैयारी चल रही है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


पहले चरण में आगरा में अर्बन सेंटर बनाने का कार्य चल रहा है। दूसरे चरण में अलीगढ़ के टप्पल, मथुरा के बाजना और हाथरस में नया शहर बसाने की योजना है। शुरुआती दौर में मथुरा जिले के राया व अलीगढ़ में टप्पल-बाजना में अर्बन सेंटर को ही नियोजित किया जाएगा। शेष अधिसूचित क्षेत्र अभी हरित श्रेणी में शामिल हैं। इससे उद्योगों के साथ आवासीय, वाणिज्यक व संस्थागत गतिविधियों को गति मिलेगी। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट व भूमि अध्याप्ति अधिकारी रामशंकर ने बताया कि यीडा के मास्टर प्लान फेज-दो में टप्पल अर्बन सेंटर के अलावा मल्टी मॉडल लाॅजिस्टिक हब भी प्रस्तावित है। लॉजिस्टिक हब के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पूर्व में ही अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। टप्पल -बाजना अर्बन सेंटर के लिए यीडा ने दो भागों में कुल 1512.6383 हेक्टेयर भूमि अर्जन करने का प्रस्ताव भेजा है। विभाग चिन्हि्त जमीन के गाटा मिलान में जुट गया है। प्रस्ताव में कई गाटा ऐसे भी हैं, जो पूर्व में ही यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए अधिगृहित हो चुके हैं। अब यीडा की ओर से संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले की टप्पल पंचायत में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अर्बन सेंटर का निर्माण होगा। नामित एजेंसी के माध्यम से चिह्नित भूमि के सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआइए) के लिए एजेंसी नामित करने की मांग की गई है। इसके माध्यम से परियोजना के सामाजिक, आर्थिक प्रभाव के आंकलन के साथ अन्य ब्योरा एकत्र किया जाएगा।- रामशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट व भूमि अध्याप्ति अधिकारी

मुख्य बिंदु

  • अर्बन सेंटर, मल्टी लॉजिस्टिक हब, एविएशन हब के निर्माण से विकास को पकड़ेगा रफ्तार
  • 811.4348 हेक्टेयर जमीन लॉजिस्टिक हब के लिए
  • 701.1035 हेक्टेयर जमीन विकसित होने जा रहे अर्बन सेंटर के लिए
  •  कुल1512.6383 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा लॉजिस्टिक हब और अर्बन सेंटर के लिए
  • अलीगढ़ जिले के श्यारौल व डोरपुरी में लाजिस्टिक पार्क विकसित किया जाना भी है प्रस्तावित
  • दोनों गांव में कुल 165 हेक्टेयर भूमि की गई है चिह्नित
  • गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, एनसीआर में भीड़ कम करने व नौकरी, व्यापार को बढ़ावा देना है मकसद
  • नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी को सर्वे की मिली है जिम्मेदारी, दो महीने में तैयार कर देनी होगी सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed