फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New adventure in sports will start from 14

14 से शुरू होगा खेलों में नया रोमांच

Sun, 05 Nov 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
New adventure in sports will start from 14
खेल संगठनों की मीटिंग को संबोधित करते मजहर उल कमर। - फोटो : अमर उजाला
14 नवंबर से अमर उजाला व जिला ओलंपिक संघ का ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ हो रहा है, जो 21 नवंबर चलेगा। इन खेलों में नया रोमांच देखने को मिलेगा। इस रोमांच में भव्यता और सफलता का तड़का लगाने के लिए शनिवार को रामघाट रोड स्थित एक रेेस्टोरेंट में खेल संघ और शैक्षिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। मुख्य अतिथि यूपी बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन के चेयरमैन जाकिर राणा रहे।
विज्ञापन


उप्र ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने ‘अमर उजाला ओलंपिक’ की रूप रेखा बताई। कहा, इस आयोजन का उद्घाटन और समापन ओलंपिक की तर्ज पर होगा। मार्च पास्ट से खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन


जाकिर राणा ने कहा कि खेल मोहब्बत को बढ़ाता है और एकता का प्रतीक है। अमर उजाला ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। एक नई इबारत लिखेगा। उन्होंने आयोजन को समर्थन देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज के प्रतिनिधि के रूप में आए परवेज रिजवी ने कहा कि खेलकूद मनुष्य की आत्मा है। बच्चों के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। इस पर जोर देना चाहिए।

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर एके पाल, डीएस बाल मंदिर के प्रबंधक संजय कुमार गोयल, एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विनोद कुमार चौधरी, नीहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पलता चंद्रहास, पावर लिफ्ंिटग संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी खेल के बढ़ावे के लिए समर्थन देने की बात कही और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। 

खेल संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद 
एएमयू गर्ल्स हाईस्कूल की गेम्स टीचर अफ्शां वाहिद खान, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी (माध्यमिक शिक्षा) करुण प्रकाश, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के गेम्स एचओडी इरशाद हुसैन, मीडिया प्रभारी डॉ. फातिमा जेहरा, डीएस बाल मंदिर के प्रबंधक संजय कुमार गोयल, अलबरकात पब्लिक स्कूल से फुटबॉल कोच मोहम्मद सफीउर रहमान, हॉकी कोच एसएम राशिद, एएमयू के हिंदी विभाग से डॉ. गुलाम फरीद साबरी, रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल से ए रॉकी आदि।


खेल संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद 
वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रेम सिंह, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, ताइक्वांडो संघ से तस्कीन जहीर, हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, बैडमिंटन संघ के सचिव चंद्रप्रकाश डब्बू, पावर लिफ्ंिटग के सचिव दीपक कुमार, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, कुश्ती कोच एएमयू राकेश चौधरी, मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक असरार अहमद, जिमभनेजियम वेलफेयर एसोसिएशन के विनीत यादव, शारिक एजाज, मुजाहिद असलम आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed