फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Never ever come in life ...

जिंदगी में कभी कोई आए न रब्बा...

Sun, 02 Feb 2020 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Never ever come in life ...
गायिका रिचा शर्मा - फोटो : Dig Vishal
नुमाइश के कोहिनूर मंच से शनिवार रात को बॉलीवुड गायिका रिचा शर्मा के सुरों का जादू ऐसा चला कि दर्शक झूम उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल जोशीला हो गया। रिचा शर्मा ने मंच से जिंदगी में कभी कोई आए रब्बा, बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दें... रांझणा वे, माही वे गाने गाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, सीडीओ अनुनय झा, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने रिचा शर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया।
विज्ञापन

एक से बढ़कर एक गीत गाकर समां बांध दिया। जैसे ही बिल्लो रानी... गाया तो लोग अपनी कुर्सियों से उठकर झूम उठे। नुमाइश में अब तक हुई स्टार नाइट में यह पहला मौका था कि लोग इतनी तादात में दर्शकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमिक्स ने खत्म की बॉलीवुड से रचनात्मकता: रिचा शर्मा
पुराने गानों को रिमिक्स में तैयार कर फिल्मों में पेश करने से बॉलीवुड अपनी असल कला को भूलता जा रहा है। दर्शक भी अब रचनात्मकता पर सवाल उठाने लगे हैं। हर फिल्म में पुराने गानों को रिमिक्स कर पेश करना गलत है। इसका सभी गायकों को खुलकर विरोध करना चाहिए। यह कहना था बॉलीवुड की मशहूर गायक रिचा शर्मा का।

रिचा ने कहा कि उन्हें उप्र बेहद पसंद है। मेरा परिवार एटा जिले के पटियाली गांव का है। इसलिए यहां के लोग मुझे बेहद प्यार भी करते हैं। खासकर अलीगढ़ में आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां के दर्शक बहुत प्यार और सम्मान देते हैं। इसके लिए सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया। साथ ही अपील है इस शहर के लोगों से की वह भाईचारे की खातिर शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed