फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nephew and his friend sentenced to seven years for uncle's murder

Aligarh News: चाचा की हत्या में भतीजे व उसके दोस्त को सात साल की सजा

Thu, 03 Sep 2026 03:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Nephew and his friend sentenced to seven years for uncle's murder
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
थाना हरदुआगंज क्षेत्र में संपत्ति के लालच में अपने ही चाचा की जान लेने वाले भतीजे और उसके एक साथी को अदालत ने दोषी करार दिया है। एडीजे-1 की अदालत ने दोनों आरोपियों को सात-सात साल के कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना वर्ष 2009 की है। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव किढ़ारा निवासी बनी सिंह अविवाहित थे और उन्होंने एक अन्य भतीजे सुरेंद्र को गोद ले रखा था। आरोपी अजय को हमेशा यह शक और डर सता रहता था कि कहीं उसके चाचा अपनी संपत्ति साथ रहने वाले उसी भतीजे के नाम न कर दें। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


घटना वाले दिन इसी संपत्ति के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक और झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि अजय ने अपने दोस्त केशवदेव के साथ मिलकर चाचा बनी सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बनी सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों की शिकायत पर थाना हरदुआगंज में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए चार्जशीट अदालत में पेश की। सुनवाई के दौरान गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय एडीजे-1 ने भतीजे अजय और उसके साथी केशवदेव को 7-7 साल के कारावास और 20-20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed