{"_id":"5ebbd2db0a5f31166b64eca3","slug":"neighbour-attacked-by-miscreant-and-family-after-a-normal-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: टेंपो और एक्टिवा के बीच टक्कर से भड़के दबंग ने पड़ोसी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: टेंपो और एक्टिवा के बीच टक्कर से भड़के दबंग ने पड़ोसी पर किया हमला
Wed, 13 May 2020 04:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 13 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ सिविल लाइन क्षेत्र के हमदर्द नगर डी में एक टेंपो और एक्टिवा की भिड़ंत हो गई। घटना से गुस्साए दबंग परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसी पर फायरिंग और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
उसने तमंचे के बट से मारकर पड़ोसी डॉक्टर का सिर फोड़ दिया। वहीं पड़ोसी डॉक्टर के बेटे को हाथ में गोली लग गई, जिसके कारण वह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल अलीगढ़ के हमदर्द नगर डी में डॉ. एस यू खान पत्नी के साथ एक्टिवा से अस्पताल जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आटा लादकर आ रहे टेंपो ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसपर डॉक्टर ने एतराज जताया, तो टेंपो सवार दबंग अकरम टिप्पा डॉक्टर से बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन
दबंग अकरम वहीं नजदीक में स्थित अपने घर गया और अपने भाई व अन्य परिजनों को लेकर फिर से घटनास्थल पर आ गया और फायरिंग करने के साथ ही डॉक्टर के सिर में बट मारकर घायल कर दिया।
इस दौरान बीच बचाव करने आए डॉक्टर के छोटे बेटे के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।