फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighbors beat up the woman, filed a complaint

Aligarh News: पड़ोसियों ने महिला को पीटा, तहरीर दी

Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat up the woman, filed a complaint
तालानगरी क्षेत्र निवासी एक महिला को पड़ोसी युवक व महिलाओं ने जमकर पीटा। पीड़िता ने घर से खींचकर मारपीट करने, कपड़े फाड़ने व चेन खींचकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हरदुआगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से आजमगढ़ निवासी यह परिवार डेढ़ वर्ष से तालानगरी क्षेत्र में रहता है। परिवार में पति-पत्नी व बेटी है। पीड़िता के अनुसार पड़ोसी की बेटी बुधवार रात साढ़े आठ बजे गली में साइकिल चला रही थी। साइकिल मोड़ते वक्त घर के बाहर बेटी संग बैठी महिला चोटिल होने से बाल-बाल बची। टोकने पर बच्ची ने अपने भाई व मां को बुला लिया, उन्होंने गालियां देते हुए घर में घुसकर महिला को पीटा। महिला का आरोप है कि उसके कपड़े फट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को आते देख आरोपी भाग गए। महिला ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed