फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neighbor's son was kidnapped for not having son, couple arrested

अलीगढ़ : बेटा न होने पर अगवा किया था पड़ोसी का बेटा, दंपती गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's son was kidnapped for not having son, couple arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
भुजपुरा क्षेत्र से दस दिन पहले पड़ोसी के बेटे को अगवा कर ले गई महिला व उसके पति को बच्चे सहित अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपती ने खुद के बेटा न होने के कारण यह साजिश रची और योजना थी कि वह लोग अलवर में जाकर बस जाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी मशकूल ने 21 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था, आरोप था कि वह पांच साल के बेटे अयान व पत्नी संग किराये पर रहता है। घटना वाले दिन वह फैक्टरी गया था। दोपहर में पड़ोसी मुर्तजा उर्फ पप्पू की पत्नी वंदना उसके घर से उसके बेटे को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। इसके बाद बच्चे व अपनी बेटी सहित गायब हो गई। मुकदमे के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर छह टीमों को लगाया गया। महिला के पति को पकड़ा तो वह खुद हैरानी जताने लगा। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज शुरू की। महिला के अजमेर राजस्थान में होने की खबर मिली। अजमेर रेलवे स्टेशन से महिला को बेटी व अगवा बच्चे सहित पकड़ लिया गया। थाने लाकर हुई पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह अलीगढ़ से सिकंदराराऊ वहां से ट्रेन के जरिये मथुरा से पुणे गई। वहां से आगरा लौटी और अब अजमेर में थी, जहां रुकने का इंतजाम कर रही थी। वह जानबूझकर होटल में नहीं रुकी। स्टेशन पर ही रही। इसी बीच उसे दबोच लिया गया। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार मामले में गिरफ्तार वंदना व उसके पति पप्पू उर्फ मुर्तजा को जेल भेजा जाएगा। बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पति संग मिलकर बनाया अपहरण का प्लान
महिला ने स्वीकारा है कि आठ वर्ष पूर्व शादी हुई। दंपती पर एक पांच वर्ष की बेटी है। मगर बेटा नहीं हुआ। इस पर पति उसे उलाहना देता था। इसी के चलते उसने पड़ोसी के बच्चे को अगवा किया। इस योजना में उसके पति की सहमति थी। उनका प्लान था कि वह पहले वहां जाकर बस जाएगी। यहां उसका पति पुलिस के साथ तलाशने का नाटक करेगा। बाद में मामला ठंडा होने पर पति भी वहीं पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा सीसीटीवी देखे, 350 से पूछताछ
इस दौरान पुलिस टीम ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी देखे और 350 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। तब जाकर महिला की लोकेशन पता चलने लगी और धीरे-धीरे दस दिन में उस तक पहुंचने में सफलता मिली।

बच्चा पाकर खुश हुए दंपती, मां ने किया दुलार
पुलिस पूछताछ के बाद बच्चा मशकूल दंपती को वापस कर दिया गया। बच्चे को पाकर दंपती बेहद खुश हैं। मां की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। वह बच्चे को सीने से लगाए रही और घंटों तक नहीं छोड़ा। इस दौरान खुद वंदना ने स्वीकारा और टूटी फूटी बातचीत में बच्चे ने स्वीकारा कि वह उसे खूब खिला पिलाकर साथ रखे हुए थी। बच्चा जब कभी अपनी मां के पास या घर जाने की जिद करता तो उसे कुछ न कुछ खाने का सामान दिलाकर और खेल में लगा दिया जाता। हालांकि उसकी हम उम्र आरोपी दंपती की बेटी भी साथ थी। इसलिए बच्चे ने ज्यादा परेशान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed