{"_id":"5ed2a5bba3532553160374f6","slug":"negligence-sample-lost-on-may-21-family-under-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : 21 मई को लिया गया नमूना खो गया, परिवार तनाव में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : 21 मई को लिया गया नमूना खो गया, परिवार तनाव में
Sun, 31 May 2020 12:03 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 31 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले
- फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा की पत्नी व पार्षद दीपू शर्मा ने कहा कि बेगमबाग मोहल्ले के एक व्यक्ति को कोरोना जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। 9 दिन बाद भी उसकी जांच रिपोर्ट के बारे में स्वास्थ्य विभाग सटीक जवाब नहीं दे पा रहा है। दीपू ने सीएमओ को लिखे पत्र में कहा कि उक्त मरीज का पहला सैंपल बीती 21 मई को लिया गया था।
पांच दिन तक रिपोर्ट नहीं आने पर जब परिजनों ने पता किया तो बताया गया कि नमूना खो गया है। ऐसे में दोबारा सैंपल दिलवाने को कहा गया। इसको लेकर परिवार परेशान है। पार्षद दीपू ने मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, मानव उत्थान समिति के अध्यक्ष विकास राठी ने कहा कि जिले के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को पानी के लिए भी सिफारिश लगवानी पड़ रही है। सैंपल लेने के पांच दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन
पूछने पर तीमारदारों से कहा गया कि नमूना खो गया है। अब दोबारा लिया जाएगा। जब दोबारा सैंपल लिया गया तो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी मरीज को डिस्चार्ज करने में वक्त लगाया जा रहा है। सीएमओ फोन पर जवाब नहीं देेते हैं। मरीजों और तीमारदारों को टहलाया जा रहा है।