फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neetu from BSP and Dr. Neetu fill nomination for SP

बसपा से नीटू और सपा से डॉ. नीतू ने किया नामांकन

Sat, 02 Jan 2016 02:20 AM IST
अलीगढ्
अलीगढ् Updated Sat, 02 Jan 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Neetu from BSP  and Dr. Neetu fill nomination for SP

अलीगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा और सपा में टक्कर होगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सपा से डॉ. नीतू सिंह और बसपा से उपेंद्र कुमार नीटू ने पर्चा दाखिल किया। दोनों ने चार-चार सेट में पर्चा दाखिल किया। भाजपा, रालोद, कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की लड़ाई से खुद को दूर रखा है। राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा किसी निर्दलीय ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया है। 

पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह बसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुमार नीटू को लेकर जिला पंचायत से जिलाधिकारी कार्यालय तक गये। नीटू ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। एक सेट में प्रस्तावक जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह व अनुमोदक उनकी पत्नी अंजू सिंह रहीं। 

विज्ञापन

दूसरे सेट में अजीत गौड़ प्रस्तावक व देवीचरण अनुमोदक रहे। तीसरे सेट में डॉ. पूनम सिंह प्रस्तावक व रीना सिंह अनुमोदक रहीं। चौथे सेट में प्रस्तावक ज्ञानेंद्र सिंह व अनुमोदक वेदप्रकाश रहे। इस मौके पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह,  सावित्री देवी, हरिकिशन, संजय सूर्यवंशी, हरिओम शंकर गुप्ता, केपी मिस्त्री और संतोष देवी भी साथ रहे। 

विज्ञापन

दोपहर सवा दो बजे सपा प्रत्याशी डॉ. नीतू सिंह पति एवं छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह, शहर विधायक जफर आलम, कोल विधायक जमीरउल्लाह, अतरौली विधायक वीरेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, शहर अध्यक्ष अज्जू इसहाक आदि के साथ नामांकन करने पहुंचीं। नामांकन स्थल के बाहर लगी बेरीकेडिंग पर पूरा हुजूम रुक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2:17 बजे डॉ. नीतू सिंह नामांकन कक्ष में सपा विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक मलखान सिंह की पत्नी विमलेश देवी, जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और देवेन्द्र शर्मा के साथ पहुंची।


डाॅ. नीतू सिंह ने भी रिटर्निंग अफसर डीएम डा. बलकार सिंह को चार सेटों में अपना पर्चा दाखिल गया। प्रस्तावक जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और अनुमोदक विमलेश रहीं। सभी चार सैटों में दोनों ही अनुमोदक और प्रस्तावक रहे। करीब दस मिनट में नामांकन की औपचारिकता पूरी कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed