फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NEET exam held at 18 centers in Aligarh

NEET: अलीगढ़ में 18 केंद्रों पर हुई नीट परीक्षा, रसायन विज्ञान के सवालों ने उलझाया, जंतु विज्ञान के प्रश्न लगे

Mon, 06 May 2024 01:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 01:10 AM IST
सार

परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने में दिया गया। सर्वाधिक पंजीकृत 840 परीक्षार्थी अलबरकात पब्लिक  स्कूल में रहे। सबसे कम 364 परीक्षार्थी संतसार पब्लिक स्कूल में रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद शहर में जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन
NEET exam held at 18 centers in Aligarh
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में नीट की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र- छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 10,204 में से केवल 295 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 97.10 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान के सवालों ने उन्हें काफी उलझाया। लेकिन जंतु विज्ञान के सवाल आसान लगे। 

विज्ञापन


5 मई को परीक्षा केंद्र ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, जीडी पब्लिक स्कूल, मदर्स टच स्कूल, नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संतसार पब्लिक स्कूल, अलबरकात पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा रोड, डीएस बाल मंदिर, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में दोपहर 12 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। 
विज्ञापन


 परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने में दिया गया। सर्वाधिक पंजीकृत 840 परीक्षार्थी अलबरकात पब्लिक  स्कूल में रहे। सबसे कम 364 परीक्षार्थी संतसार पब्लिक स्कूल में रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद शहर में जाम की स्थिति रही। रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव, गांधीपार्क थाना पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों के चलते भीड़ रही। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) अलीगढ़ की समन्वयक अंजू राठी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के प्रश्न थोड़े कठिन लग रहे थे। भौतिक, जंतु और वनस्पति विज्ञान के प्रश्न आसान थे। -नितिका, बैक कॉलोनी

नीट के लिए काफी तैयारी की थी। रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। लेकिन जंतु विज्ञान के प्रश्न आसान थे। -इशिता, जयगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed