फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neeru Pathak won gold in 400m

Aligarh News: 400 मीटर में नीरू पाठक ने जीता स्वर्ण

Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Neeru Pathak won gold in 400m
नीरू पाठक। संवाद
कर्नाटक के टुमकुर स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक चल रही 24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में इगलास क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा निवासी धाविका नीरू पाठक ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 54.31 सेकंड में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन के साथ ही नीरू ने 28 से 31 मई तक चीन के हांगकांग में आयोजित होने वाली 22वीं एशियाई जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन


वह इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाली अलीगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। नीरू पाठक ने जून 2024 में बिलासपुर में आयोजित 19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 52.85 सेकंड का समय निकालकर 400 मीटर में नया नेशनल यूथ (अंडर-18) रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, वर्ष 2025 में भुवनेश्वर में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 53.38 सेकंड के साथ नया नेशनल मीट रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

जिला एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन पंकज महलवार, अध्यक्ष शमशाद निसार, क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी, अध्यक्ष रालोद कालीचरण सिंह, हीरा सिंह और विजय कुमार आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed