फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Neeraj, Priya and Naman won a reward of ten thousand rupees

अलीगढ़ः नीरज, प्रिया व नमन ने जीता दस हजार रुपये का इनाम

Tue, 07 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Neeraj, Priya and Naman won a reward of ten thousand rupees
टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को तृतीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत परिवहन विभाग के सहयोग से मंडलीय चित्रकला, लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले नीरज, प्रिया व नमन ने दस हजार रुपये की इनामी राशि जीती।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी वाजपेयी, टीकाराम डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा के निर्देशन में मंडल (एटा, अलीगढ़, कासगंज व हाथरस) के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त गौरव दयाल मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. शैफाली सुमन, डॉ. गीतिका सिंह, डॉ. शशिबाला, डॉ. आरके गोस्वामी ने अपनी महती भूमिका निभाई। विजेताओं को मंडलायुक्त ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. शशि कपूर और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
प्रतियोगिता विजेता कॉलेज इनामी राशि
स्लोगन नीरज शर्मा (प्रथम) आरपीएम, हाथरस 10000
प्रगति सिंह (द्वितीय) आरपीएम, हाथरस 7000
पंकज कुमार कलावती आयुर्वेदी कासगंज 5000
पोस्टर प्रिया शर्मा टीकाराम डिग्री कॉलेज अलीगढ़ 10000
अर्पण सक्सेना केएपीजी कॉलेज कासगंज 7000
अजरुद्दीन सैफी रामवती गुप्ता रा. कॉलेज छर्रा 5000
क्विज नमन वर्मा, हाजी रशीदन बी एंड एचएसजेईआई
गणेशपुर गंजडुंडवारा, कासगंज 10000
सचिन कुमार राजकीय कॉलेज, कासगंज। 7000
प्रियांशु भारद्वाज वीएआर कॉलेज अतरौली 5000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed