{"_id":"e463e23023d6f85d3570db05399a0f45","slug":"neelgai-killed-in-akrabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय पर बरसाईं गोलियां सरेआम काटने लगे गर्दन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय पर बरसाईं गोलियां सरेआम काटने लगे गर्दन, हंगामा
अकराबाद।
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बहादुरपुर में शनिवार दोपहर शिकारियाें ने सरेआम एक नीलगाय पर गोलियां बरसाईं। शिकारी घायल नीलगाय की गर्दन काटने लगे। इससे ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने एक शिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार छह लोग नीलगाय का शिकार करने के लिए गांव आए। प्राथमिक विद्यालय गौवरा के पास खड़ी एक नीलगाय को देखकर शिकारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद नील गाय कुछ दूरी पर स्थिति महारानी अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज बहादुरपुर के बराबर पहुंच गई। तभी नीलगाय का पीछा कर रहे शिकारी वहां आ गए और कई गोलियां मारकर नीलगाय को मार डाला।
घटना के समय कॉलेज का इंटरवल भी हो चुका था। फायरिंग से विद्यार्थी भी बच गए। शिकारियों ने नीलगाय की गर्दन काटना शुरू कर दी। यह देख स्थानीय ग्रामीण व छात्र मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ को आता देख शिकारी भाग गए। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के विरोध में छात्र हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शफीक पुत्र रफीक अली बेग बताया है। सर्वाजनिक स्थान पर फायरिंग और किसी पशु का शिकार करना अपराध है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।