फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NCC makes youth responsible and patriotic: Major General

युवाओं को जिम्मेदार और देशभक्त बनाता है एनसीसी : मेजर जनरल

Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
NCC makes youth responsible and patriotic: Major General
कार्यक्रम में मौजूद कैडेट व मेजर जनरल। संवाद
उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (विशिष्ट सेवा मेडल) ने बुधवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ में नवनिर्मित इंडोर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश सेवा और जीवन मूल्यों को सीखने का सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनाता है।
विज्ञापन


मेजर जनरल गौतम ने छात्रों से कहा कि वे हमेशा अपने आत्मविश्वास को ऊंचा रखें और खुद से यह कहें मैं बेस्ट हूं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का एक ही मंत्र है, मेहनत और सिर्फ मेहनत। बिना कठिन परिश्रम के कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकता।
विज्ञापन


अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे स्वयं 55 वर्ष की उम्र में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स के माध्यम से नई-नई जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं, ताकि समय के साथ अपडेट रह सकें। उन्होंने छात्रों को भी नई तकनीकों और ज्ञान के प्रति हमेशा उत्सुक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रोटीन, बेहतर मेडिकल सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण स्कूलिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





कैडेट्स से संवाद कर अनुभवों को जाना



मेजर जनरल ने कैडेट्स, जेसीओ और अन्य अधिकारियों से संवाद कर उनका परिचय प्राप्त किया और उनके अनुभवों को जाना। अंत में सभी अधिकारियों, शिक्षकों और सिविल स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।




कैडेट्स को पदक देकर किया सम्मानित



मेजर जनरल गाैरव गाैतम ने कैडेट्स नंदिनी भारद्वाज (सार्जेंट), भविन्य सिंह राणा (सीनियर अंडर ऑफिसर) एवं ओजस्वी अग्रवाल को पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 110 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल, प्रो-वाइस चेयरमैन अनंत अग्रवाल व प्रधानाचार्य नंदिनी सिंह ने स्वागत व आभार व्यक्त किया।



मेजर जनरल ने कैप्टन मीनू शर्मा, एएनओ (सहायक एनसीसी अधिकारी) ब्रजेश कुमार सारस्वत के अलावा जेसीओ (जूनियर कमीशंड अधिकारी) और एनसीओ (नॉन कमीशंड अधिकारी) के साथ विचार-विमर्श कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, गतिविधियों और कैडेट्स के समग्र विकास की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed