फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Navratri

अलीगढ़ः मां कालरात्रि के गुणगान के साथ जयकारों से गूंजे मंदिर

Wed, 13 Oct 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Navratri
हाथरस अड्डा पथवारी मंदिर में माता का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने सप्तमी तिथि के अवसर पर मंगलवार को मां कालरात्रि का गुणगान कर पूजा अर्चना की। इस दौरान जयकारों से मंदिर गूंज उठे। धूप-दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने घंटे-घड़ियाल बजाए। परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार (आज) दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर कन्या लांगुराओं को भोजन कराएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्र में तृतीया और चतुर्थी तिथि नौ अक्तूबर को एक साथ पड़ी थी। इसीलिए नौ दिनों की बजाए आठ दिनों में ही संपूर्ण नवरात्र आयोजित होंगे। छठवें दिन मंगलवार को सप्तमी तिथि पर देवी के मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना हुई। नौरंगाबाद स्थित प्रसिद्ध नौदेवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा पाठ के लिए पहुंचे। देवी माता की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने घर में स्थापित माता की चौकी पर नियम सेवा की। धूप-दीप अग्यारी जलाकर भोग प्रसादी लगाई। शाम को शहर के देवी मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आरती के लिए पहुंचे। वहीं दुर्गा महाअष्टमी मनाने वाले श्रद्धालु बुधवार को कन्या लांगुराओं को भोजन कराएंगे। बृहस्पतिवार को नवमी के अवसर पर अधिकांश श्रद्धालु कन्या लांगुराओं को भोजन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed