फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Navratri

माता महागौरी के साथ श्रद्धालुओं ने कन्या लांगुराओं का किया पूजन

Wed, 21 Apr 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Navratri
कन्या लांगुरा का पूजन करतीं गरिमा शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माता महागौरी के साथ कन्या लांगुराओं का पूजन किया। कोरोना संक्रमण के चलते कई श्रद्धालुओं ने कन्या लांगुराओं की जगह गाय को भोजन कराया। कन्या लांगुराओं को पैक्ड फूड, फ्रूटी, बिस्किट आदि देकर दक्षिणा बांटी। कुछ श्रद्धालुओं ने परंपरा को कायम भी रखा।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं ने नहाकर पूजा स्थल को शुद्ध किया। यहां नियमित की जा रही अग्यारी की और मंदिरों में पूजा अर्चना की। शहर के मंदिरों में सीमित संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई मंदिरों में मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन किया गया। कुछ मंदिरों में यह व्यवस्था नदारद दिखी। कई मंदिरों में तो देवी मां के विग्रहों के सामने सफेद पॉलीथिन लगाई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कन्या लांगुराओं को आमंत्रित किया और भोजन कराया। दक्षिणा देकर आशीर्वाद मांगा। कुछ श्रद्धालुओं ने कोरोना संक्त्रस्मण के चलते भोजन कराना उचित नहीं समझा। भोजन गाय को खिलाया और कन्या लांगुराओं को फ्रूटी, बिस्किट, नमकीन, फल आदि पैक्ड फूड का सामान बांटा। दक्षिणा देकर आशीर्वाद मांगा। दोपहर बाद शाम को मंदिरों में दर्शन के लिए लोग उमड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed