फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Navratri

अलीगढ़ : धन-धान्य और संपदा के लिए भक्तों ने की देवी कूष्मांडा की पूजा अर्चना

Wed, 06 Apr 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Navratri
हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर में नवरात्रि पर पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। सुबह से दोपहर तक लोग जलाभिषेक के लिए आते रहे। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने धन धान्य और संपदा के साथ रोग मुक्त रहने की देवी कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। मंदिरों में माता का गुणगान चलता रहा। जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु भी भक्ति में रम गए। दोपहर में देवी मां के स्वरूपों का आकर्षक शृंगार और नई पोशाकें पहनाकर दर्शन कराए गए। देवी मां की प्रतिमाओं के दर्शन कर भक्त भी टकटकी लगाने लग जाते। देर शाम मंदिरों की आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं की प्रतिभागिता भी रही।
विज्ञापन

सुबह भोर से ही लोग अपने-अपने अनुकूल समय के अनुसार घर में पूजा अर्चना कर देवी मंदिरों में पहुंचे। चौथे दिन देवी मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की। इसके बाद धूप-दीप जलाकर भोग लगाया। आरती परिक्रमा कर अपने घरों की ओर निकले। देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। कई मंदिरों में विशेष पूजा पाठ के साथ हवन यज्ञ का आयोजन भी हुआ। देवी के कई भक्तों ने प्रसादी का वितरण किया। मंदिरों के अंदर पुजारियों ने दोपहर में देवी की प्रतिमाओं का शृंगार किया। नई पोशाकें पहनाकर मुकुट, माला, फूल माला से सजावट की। मंदिर परिसर के अंदर भी सेवादारों ने विभिन्न सजावट की। शाम को काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आरती के लिए पहुंचे। अधिकांश श्रद्धालुओं ने घर में सुख समृद्धि, धन धान्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। घंटे घड़ियाल और झांझ मजीरा बनाकर माता का गुणगान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed