फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National Voters Day event in Aligarh

Voters' Day: शत-प्रतिशत मतदान को दिलाई शपथ, कोहर्ट्ज़, थर्ड जेंडर, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता हुए सम्मानित

Thu, 25 Jan 2024 04:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को सम्मानित किया गया। मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता एलईडी वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया गया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता एवं मंच पर मतदान के लिए जागरूक करने के कार्यक्रमों का आयोजन किए।

विज्ञापन
National Voters Day event in Aligarh
थर्ड जेंडर मतदाताओं को सम्मानित करने के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोहर्ट्ज़, थर्ड जेंडर, दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। स्टेडियम में बनाए गए भारत के मानचित्र ने सभी का मनमोह लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हित में समाज के हर तबक़े को मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहिए और निर्वाचन के दौरान अनिवार्य मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। एडीएम पंकज कुमार ने कहा कि मतदान दिवस पर हर कोई अपने माता-पिता, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को वोट डालने के लिए जागरूक करें। मतदान वाले दिन को एक त्यौहार के रूप में मनाए एवं वोट डालने अवश्य जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम उद्बोधन
इन्हें मिला सम्मान

  • पुरुष श्रेणी में 18 से 19 आयु वर्ग के गगन कुमार, हेमंत चौधरी, योगेश कुमार, फरदीन वसीम, अभय तोमर, महिला श्रेणी में 18 से 19 आयु वर्ग में प्रिया, सोफिया खान, गुनगुन, मंतशा, प्रिया दक्ष को मतदाता पहचान पत्र दिया गया। 
  • थर्ड जेंडर शिवम किन्नर, नैना किन्नर, सिमरन किन्नर, सौम्या किन्नर, नव्या, शिवम किन्नर और दिव्यांग मतदाता रवि कुमार, दिनेश कुमार बुजुर्ग मतदाता ब्रह्म देव, राजकुमारी को सम्मानित किया गया।
  • वीआरसी ऑपरेटर मो0 आमिर, चेतन, विजय, सतीश, केशव, गोपाल गुप्ता, बालमुकुंद शर्मा, राहुल भार्गव, विशाल , नेहा, सुनीता, नेम सिंह और बीएलओ सन्तोष, ममता, भावना, भारती, स्वेता, प्रवीण, मेघ सिंह, शीतला देवी, सुरुचि, दिनेश, कमलेश, मो0 अली हैदर,सूरजपाल, किरन को सम्मानित किया गया।

मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी 

जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता एलईडी वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह सभी विधानसभाओं में जाकर ईवीएम संचालन के प्रति जागरूक करेगी। 
समूह चित्र
स्टेडियम में बने भारत के मानचित्र ने मनमोहा
स्टेडियम में बने भारत के मानचित्र ने सभी का मनमोह लिया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता एवं मंच पर मतदान के लिए जागरूक करने के कार्यक्रमों का आयोजन किए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को डीएम ने  पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अकराबाद, मडराक एवं धनीपुर, हिन्दू इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। धर्म समाज महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने मतदान के महत्व पर लघु नाटिका का मंचन किया। 
शपथ
शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट एवं स्टेडियम में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
   
मतदाता दिवस पर सीडीओ आकांक्षा राना, डीडीओ आलोक आर्या, बीएसए राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रमा शंकर, एसडीएम के बी सिंह, एसीएम बिजेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, प्रियंका शर्मा नायब तहसीलदार कोल, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर, ईवीएम प्रशिक्षण देने वाले शाहबुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed